Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंत्री डॉ. डहरिया ने दिया बड़ा बयान… नगर पंचायत बनने से चंदखुरी क्षेत्र के विकास में आएगी गति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री डॉ. डहरिया ने दिया बड़ा बयान… नगर पंचायत बनने से चंदखुरी क्षेत्र के विकास में आएगी गति

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/08 at 2:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।  नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत चंदखुरी में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैसे तो चंदखुरी क्षेत्र की पहचान पहले से हैं लेकिन अब नगर पंचायत बनने के बाद यहां की पहचान और बढ़ जाएगी। माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर होने से इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि चंदखुरी अब नगर पंचायत बन गया है। नगर पंचायत बनने से यहां विकास कार्यों में गति आएगी। शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए राशि की उपलब्धता कराई जाएगी। नगर पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए चंदखुरी में अध्यक्ष और अधिकारियों की पदास्थापना हो गई हैं।  इस अवसर पर चंदखुरी के लोगों ने मंत्री डॉ.डहरिया का भव्य स्वागत किया। लोगों ने चंदखुरी को नगर पंचायत बनाने पर मंत्री को बधाई देते हुए आभार भी जताया।

उन्होंने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। शासकीय नौकरी में भी स्थानीय लोगों को अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला खुशियों का त्यौहार है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित कर मनाते हैं। इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और आप सभी माता कौशल्या की नगरी में सुख-शांति से रहे यहीं कामना है।

- Advertisement -
Ad image

मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अब तक का सर्वाधिक धान खरीद चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए गए हैं, जल्दी ही शेष वादों को भी पूरा कर दिया जायेगा। इस दौरान श्री रविशंकर धीवर, अध्यक्ष, सरपंच श्रीमती मालती धीवर, श्री दिनेश ठाकुर पूर्व जनपद अध्यक्ष, गालव साहू, सौरभ चंद्राकर, उत्तम देवांगन, पार्वती निषाद, देवेन्द्र वर्मा, भारत भूषण साहू आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT : आधी रात चाय पीने का शौक… तीन युवकों के लिए बन गया… मौत का पैगाम
Next Article अजब प्रेम की गजब कहानी : दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में रचाई शादी… एक है बेधड़क… तो दूसरी है सौम्य… पुलिस के पास पहुंचा मामला… फिर जो हुआ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?