Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : किडनैप हुई 18 साल की लड़की को 7 महीने में 7 बार बेचा… तंग आकर कर ली खुदखुशी… तीन राज्यों से 8 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

छत्तीसगढ़ : किडनैप हुई 18 साल की लड़की को 7 महीने में 7 बार बेचा… तंग आकर कर ली खुदखुशी… तीन राज्यों से 8 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/09 at 11:32 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जशपुर। कांसाबेल थाना इलाके की रहने वाली 18 साल की लड़की मानव तस्करी की शिकार हो गई। युवती की सात महीने के अंदर सात बार खरीदी-बिक्री की गई थी। अंत में मानसिक विक्षिप्त से जबरन शादी की तो उसने आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

मामले में पुलिस अब तक आठ लाेगाें काे गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के धर-पकड़ में जशपुर पुलिस 17 जनवरी से उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के थानों में खाक छान रही थी। मंगलवार को टीम आरोपियों को लेकर कांसाबेल पहुंचेगी।

- Advertisement -

कांसाबेल इलाके की युवती को छतरपुर के दंपती अजय राय और उसकी पत्नी सविता राय ने मध्यप्रदेश के छतरपुर के कुल्लू रैकवार 20 हजार रुपए में बेच दिया था। कुल्लू ने युवती को नरवा निवासी हरेंद्र सिंह बुंदेला को, हरेंद्र ने दतिया के राजपाल सिंह को, राजपाल सिंह ने देशराज कुशवाहा को, देशराज कुशवाहा ने ललितपुर के मुन्ना कुशवाहा और अंतिम में मुन्ना कुशवाहा से संतोष कुशवाहा को युवती को 70 हजार रुपए बेच दिया।

युवती को खरीदने के बाद संतोष ने विक्षिप्त बेटे से उसकी जबरन शादी करा दी। तंग आकर युवती ने 10 सितंबर को फांसी लगा ली थी। आरोपियों ने खरसिया क्षेत्र के तीन लड़कियों को भी इसी तरह खरीदी बिक्री की गई है।

इनके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है कि लड़कियां अभी कहा और किस हाल में है। घटना से पता चलता है कि मानव तस्करी के गिरोह अभी भी प्रदेश में सक्रिय है, जो कम उम्र की लड़कियों को स्थानीय दलालों के माध्यम से लड़कियों को दूसरे राज्यों में जाते है।

7 थाने से आरोपी को पकड़ा, आरोपियों में जशपुर की महिला दलाल शामिल
लड़की के परिजन की रिपोर्ट पर एसपी ने बगीचा और कांसाबेल थाने से पुलिसकर्मियों की टीम बना थी। छानबीन के बाद पीड़िता के छतरपुर में होने की सूचना मिली तो वहां जाकर एमपी पुलिस की सहायता से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को 3 राज्यों के 7 थाने से पकड़ा है। इस गिरोह में एक महिला भी है, जो जशपुर जिले की है, जिसने खुद आरोपी से शादी की है और जशपुर जिले की लड़कियों की तस्करी में दलाल की भूमिका निभाती है। पुलिस छतरपुर से सभी आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड लेकर कांसाबेल ला रही है। उनके माध्यम से अंतरराज्यीय लड़कियों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा हो सकता है।

पुलिस की रिमांड पर सभी आरोपी, छतरपुर जाएगी टीम
“युवती के सात बार खरीदी-बिक्री मामले में पुलिस ने तीन राज्यों के 7 थाना क्षेत्र से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की टीम अलग-अलग जगह रवाना की गई थी। छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा के निरंतर सम्पर्क और सहयोग से इस मानव तस्करों को पकड़ने में सफल रहे। पुलिस की टीम आरोपियों को रिमांड पर हैं। विवेचना के लिए पुलिस की टीम फिर से छतरपुर जाएगी।”
-बालाजी राव, एसपी जशपुर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article FOUNDATION DAY : एक साल का हुआ जीपीएम… आज से अरपा महोत्सव का आगाज… सीएम बघेल भी करेंगे शिरकत
Next Article BREAKING : राजधानी में स्टील कारोबारी… जैन ब्रदर्स के ठिकानों पर… आईटी RAID
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : विकासखंड देवभोग के ग्राम झाखरपारा में आयोजित हुआ समाधान शिविर, हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 10, 2025
BREAKING NEWS : भारत-PAK के बीच युद्धविराम का ऐलान, रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान, 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
India Pakistan News: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है
Grand News NATIONAL छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?