Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सड़क हादसा : तेज़ रफ़्तार मिक्सर वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर…मौके पर एक की मौत ,दो घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्घटनाबिलासपुर

सड़क हादसा : तेज़ रफ़्तार मिक्सर वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर…मौके पर एक की मौत ,दो घायल

Last updated: 2021/02/09 at 10:43 AM
Share
2 Min Read
SHARE

बिलासपुर। बेलतरा के पास हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव अस्पताल भेज दिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा की है।

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनमुड़ी निवासी फिरतू राम धुरी(23 वर्ष) सोमवार की शाम पांच बजे अपने साथियों राजाराम धुरी और अशोक धुरी के साथ बेलतरा से अपने घर लौट रहा था। बेलतरा बस्ती के आगे तेज रफ्तार मिक्सर वाहन के चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में फिरतू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजाराम और अशोक घायल हो गए।

- Advertisement -
Ad image

घटना के बाद मिक्सर वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना रतनपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

यातायात विभाग ने घोषित कर रखा है ब्लेक स्पाट

बेलतरा से बेलपारा के बीच को यातायात विभाग ने ब्लेक स्पाट घोषित कर रखा है। यहां पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जाने जा रही है। बीते दिनों हरनमुड़ी से ही वापस लौट रहे एक मोपेड सवार युवक की जान चली गई थी। इसके बाद यातायात पुलिस ने बेलपारा में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को दुर्घटना से बचाव के उपाए बताए थे।

TAGGED: GRAND NEWS, एक की मौत, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, दो घायल, बिलासपुर, मिक्सर वाहन, सड़क हादसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PAINFUL : अंतिम संस्कार से लौट रहे… 6 लोगों का अब होगा अंतिम संस्कार… मुख्यमंत्री ने हादसे पर व्यक्त किया शोक
Next Article PAINFUL : चमोली में इंतजार कि अब… कम से कम शरीर मिल जाए… तो उनका अंतिम संस्कार हो जाए—LIVE
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सड़क हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो लोगों की मौत
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ दुर्घटना July 17, 2025
CG NEWS: कोरबा से रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, ट्रांसफर के नाम पर 2 लाख की मांग करता पकड़ा गया शिक्षक!
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 17, 2025
RAIPUR NEWS : बजट का ध्यान रखकर करें खरीदी, गैरजरूरी भंडारण से बचें
छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
Funny kid questions: AI भी शरमा जाए ऐसी मासूम चालाकी! छोटी बच्ची के सवालों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ देश July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?