Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : घर से 4 KM दूर मिला युवक का शव… शरीर पर मिले चोट के निशान… जताई जा रही यह आशंका 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIGrand Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : घर से 4 KM दूर मिला युवक का शव… शरीर पर मिले चोट के निशान… जताई जा रही यह आशंका 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/10 at 4:11 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बुधवार सुबह एक युवक का शव उसके घर से करीब 4 किमी दूर मिला है। युवक एक दिन पहले घर से निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा। सरपंच की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करावाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके शरीर पर चोट और गले में रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, उम्दा गांव में बुधवार सुबह एक चरवाहे ने पेड़ के नीचे शव पड़ा देखा तो सरपंच को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में शव की शिनाख्त अकलोलडीह, भिलाई-3 निवासी त्रिलोक (19) पिता रोहित चंद्राकर के रूप में हुई। त्रिलोक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

तोते का बच्चा ले आया था, उसे फिर पेड़ पर रखने निकला था
त्रिलोक के पिता रोहित ने पुलिस को बताया कि हथखोज में कोई पीपल का पेड़ है। वहां से त्रिलोक सोमवार को तोते का बच्चा ले आया था। उसे तोते बहुत पसंद थे और घर में भी कई पाल रखे हैं। बच्चा काफी छोटा था, तो रोहित ने उसे त्रिलोक से वहीं छोड़कर आने के लिए कहा। इस पर त्रिलोक तोते का बच्चा लेकर मंगलवार को घर से निकला था और फिर नहीं लौटा।

6 माह पहले तोते के कारण कुछ लोगों ने उसे पीटा था
परिजन उसे देर रात तक तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुबह रोहित जहां काम करता है, वहां फैक्ट्री चला गया। वहां से फिर अपने बेटे त्रिलोक को तलाश करने के लिए निकला तो किसी ने बताया कि उम्दा गांव में पेड़ के नीचे युवक का शव मिला है। इसके बाद पहचान हुई। पुलिस का कहना है कि पेड़ से गिरकर त्रिलोक की मौत होने की आशंका है। वहीं पिता रोहित ने बताया कि 6 माह पहले भी तोते के कारण मारपीट हुई थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING- पैरी नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर, 50 गांव के लोगों ने नेशनल हाईवे में किया चक्का जाम
Next Article VIRAL VIDEO : जब होटल परिसर में अचानक घुस आया ‘जंगल का राजा’
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गरियाबंद में 15 लाख की ठगी का पर्दाफाश, स्वरोजगार के नाम पर महिलाओं से ठगे रुपए – रायपुर निवासी आरोपी गिरफ्तार
Grand News July 20, 2025
  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?