Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : मकर राशि वालों को…मिलेगी सफलता…पढ़ें शेष राशियों का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : मकर राशि वालों को…मिलेगी सफलता…पढ़ें शेष राशियों का हाल

Desk
Last updated: 2021/02/10 at 8:44 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 10 फरवरी, 2021

मेष – राशि स्वामी मंगल राशि में बैठकर आपका दिन मंगलकारी बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अलग और प्रभावशाली कदम उठा सकते हैं। कुछ लोग आज अपने कामकाज में बदलाव लाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं लेकिन इससे आपके कुछ सहकर्मियों और साथियों के मन में टीस हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ – शुक्र की इस राशि के लिए आज का दिन शुभ है। घर के सभी लोग आपसे खुश रहेंगे और आपकी सहायता भी करेंगे। दोपहर तक आपको शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है, खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन अच्‍छा बीतेगा। शाम के वक्‍त किसी पसंदीदा व्‍यक्ति के घर आने से मन प्रसन्‍न होगा। खर्च भी करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

मिथुन – आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रहेगा। पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज हो सकती है। आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। आज यात्रा के दौरान और वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए।

- Advertisement -

कर्क – आज राशि स्‍वामी चंद्रमा की शुभ कृपा प्राप्‍त होने से कहीं से अटका धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि एवं लाभ के मामले में भी दिन उत्तम रहेगा। अपने प्रयास में आप भाग्‍य का पूरा साथ पाएंगे। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी, कोई नई डील भी हो सकती है।

सिंह – आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए खास है। राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और संतान के प्रति दायित्वों पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी और रुका हुआ कार्य भी आगे बढ़ता दिखेगा।

कन्या – आज का दिन आपके लिए खास है, कार्यक्षेत्र में आप विशेष प्रकार से लाभ की उम्‍मीद कर सकते हैं। निकट सगे-संबंधियों से सुख मिलेगा। परिवार में मांगल कार्यों के होने से खुशी प्राप्‍त होगी। रचनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगेगा, इसका असर आपके कार्य पर भी दिखेगा।

तुला – आज दिन इस राशि के छात्रों के लिए बहुत खास है। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्‍त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहें।

वृश्चिक – आज दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होने से मन में भी प्रसन्‍नता रहेगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु – आज दिन आपके लिए कई मामलों में खास होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको लाभ होगा तो दूसरी ओर गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर – आज मकर राशि के लोगों के लिए सफलता प्राप्‍त करने का दिन है। अनुकूल लाभ होने से हर्ष प्राप्‍त होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने के बारे में योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होने से मन में संतुष्टि का भाव रहेगा।

कुंभ – आज का दिन आपको थोड़ी सी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन – आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंद में बीतेगा। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज के दिन सफलता मिलने से हर्ष होगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article यूपीएससी सिविल सेवा: अभ्यर्थियों को अतिरिक्त मौका देने के पक्ष में नहीं है केंद्र सरकार
Next Article दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ़्तार वाहन ने बच्ची को कुचला… मौके पर दर्दनाक मौत… भड़के लोगों ने किया हंगामा… 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : बूढ़ातालाब में तैरता मिला नवजात बच्चे का शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को जिले में नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
Mahasamund : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, 25 से ज्यादा बच्चे शिक्षा से है दूर 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 29, 2025
CG Video : नन्हें शावक का पूंछ खींचता नजर आया हाथी, ड्रोन कैमरे में कैद हुआ नाजारा, देखें 
CG Video : नन्हें शावक का पूंछ खींचता नजर आया हाथी, ड्रोन कैमरे में कैद हुआ नाजारा, देखें 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 29, 2025
 CG NEWS : पेड़ से लटकती मिली CAPF जवान की सड़ी गली लाश, भाई ने इस तरह की पहचान, जांच जारी
छत्तीसगढ़ सक्ती June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?