Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PM मोदी ने की मासूम की मदद : 5 महीने की बच्ची को लगना है 16 करोड़ का इंजेक्शन… पीएम ने 6.5 करोड़ टैक्स किया माफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशसामाजिक

PM मोदी ने की मासूम की मदद : 5 महीने की बच्ची को लगना है 16 करोड़ का इंजेक्शन… पीएम ने 6.5 करोड़ टैक्स किया माफ

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/10 at 3:04 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

मुंबई। पांच महीने की तीरा के जिंदा रहने की उम्मीद अब बढ़ गई है। उसे SMA Type 1 बीमारी है, जिसका इलाज अमेरिका से आने वाले Zolgensma इंजेक्शन से ही मुमकिन है। यह करीब 16 करोड़ रुपए का है। इस पर 6.5 करोड़ रुपए टैक्स अलग से चुकाना होता, लेकिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की चिट्‌ठी पर PM नरेंद्र मोदी ने टैक्स माफ कर दिया है। इंजेक्शन नहीं लगता तो बच्ची बमुश्किल 13 महीने और जिंदा रहती।

- Advertisement -
Ad image

तीरा कामत को 13 जनवरी को मुंबई के SRCC चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसके एक फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था, इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

 

क्राउडफंडिंग से जमा किए 16 करोड़ रुपए
इंजेक्शन इतना महंगा है कि आम आदमी के लिए इसे खरीदना मुमकिन नहीं है। तीरा के परिवार के लिए भी यह मुश्किल सामने खड़ी थी। उसके पिता मिहिर IT कंपनी में जॉब करते हैं। मां प्रियंका फ्रीलांस इलेस्ट्रेटर (किसी बात को चित्रों से समझाना) हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया और इस पर क्राउड फंडिंग शुरू कर दी। यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब तक करीब 16 करोड़ रुपए इकट्‌ठा हो चुके हैं। अब उम्मीद है कि जल्द ही इंजेक्शन खरीदा जा सकेगा।

क्या है SMA बीमारी?
स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉफी (SMA) बीमारी हो तो शरीर में प्रोटीन बनाने वाला जीन नहीं होता। इससे मांसपेशियां और तंत्रिकाएं (Nerves) खत्म होने लगती हैं। दिमाग की मांसपेशियों की एक्टिविटी भी कम होने लगती है। चूंकि मस्तिष्क से सभी मांसपेशियां संचालित होती हैं, इसलिए सांस लेने और भोजन चबाने तक में दिक्कत होने लगती है। SMA कई तरह की होती है, लेकिन इसमें Type 1 सबसे गंभीर है।

मां का दूध बन गया था जहर
मिहिर बताते हैं कि तीरा का जन्म हॉस्पिटल में ही हुआ। वह घर आई तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जल्दी ही स्थिति बदलने लगी। मां का दूध पीते वक्त तीरा का दम घुटने लगता था। शरीर में पानी की कमी होने लगती थी। एक बार तो कुछ सेकंड के लिए उसकी सांस थम गई थी। पोलियो वैक्सीन पिलाने के दौरान भी उसकी सांसें रुक जाती थीं। डॉक्टरों की सलाह पर बच्ची को न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाया गया तब उसकी बीमारी का पता चला।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री सनी लियोनी को मिली राहत, केरल हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई
Next Article BIG BREAKING : शिक्षक व शिक्षा विभाग कर्मचारियों को बड़ी सौगात… राज्य सरकार ने प्रमोशन के संबंध जारी किया आदेश… देखे आदेश….
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : बस ड्राइवर की नौकरी छोड़ी, घोड़े को बनाया हमसफ़र – मैनपुर के नकुल बीसी की अनोखी कहानी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी गृह मंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जवाब में डिप्टी सीएम ने कही यह बात
Grand News July 19, 2025
भूपेश बघेल के घर ED के एक्शन पर प्रियंका गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा – लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश
Grand News July 19, 2025
इंसाफ़ की जिद-अपने ही घर से बेघर हुए बुजुर्ग की गुहार… न्याय की आस में 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे 80 वर्षीय अहमद बेग
Grand News July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?