Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INAUGURATION : संस्कारधानी में ग्रैंड न्यूज और फॉक्सटेल का भव्य आगाज़…चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़राजनादगांव

INAUGURATION : संस्कारधानी में ग्रैंड न्यूज और फॉक्सटेल का भव्य आगाज़…चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया शुभारंभ

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/11 at 2:56 PM
Poonam Shukla
Share
9 Min Read
SHARE

राजनांदगाव। ग्रैंड न्यूज और फॉक्सटेल का राजनांदगांव में आज भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ग्रैंड न्यूज के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने ग्रैंड न्यूज और फॉक्सटेल का शुभारंभ किया। ग्रैंड न्यूज और फॉक्सटेल पर अब आपको तेज इंटरनेट सर्विस मिलेगी ताकि आप एंटरटेनमेंट मिस ना कर पाए। इस दौरान ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि वो जल्द ही छत्तीसगढ़ में ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए हर घर में मनोरंजन पहुंचाएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म में आज के दौर में आप अपने मोबाइल पर उम्दा कंटेंट पाते हैं। इस पूरे आयोजन पर होरा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में मनोरंजन की दुनिया में कड़ी चुनौतियां देखने को मिलेगी।जिसके लिए सभी केबल ऑपरेटर्स को अपडेट रहने की जरूरत है। अपने प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने के लिए ग्रैंड ग्रुप हर तरह से खुद को तैयार कर रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

https://youtu.be/0yXOLCVCoR4

- Advertisement -

 

- Advertisement -

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा और ग्रुप के एमडी तरणजीत सिंह होरा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

INAUGURATION : संस्कारधानी में ग्रैंड न्यूज और फॉक्सटेल का भव्य शुभारंभ…चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने किया शुभारंभ pic.twitter.com/5Ez5bAFB9O

— grandnews.in (@grandnewsindia) February 11, 2021

सफर 12 साल… बढ़ते कदम के साथ… बढ़ता विश्वास

ग्रेंड न्यूज… एक जाना पहचाना नाम… जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है… पर इसका भी एक इतिहास है, जिससे बहुतेरे लोग अनजान हैं। साल 2008 से शुरु हुआ ग्रेंड न्यूज बीते 12 सालों से लगातार अपने कदम बढ़ा रहा है और इसका श्रेय सही मायने में अगर किसी को जाता है, तो वे थे ग्रेंड न्यूज के संस्थापक स्व. सरदार हरमीत सिंह होरा। जिन्हें बहुत ही प्यार और श्रद्धा से राजधानी सहित प्रदेश के लोग पप्पू भैया के नाम से जानते हैं। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जो उन्होंने ग्रेंड न्यूज को लेकर देखा था और उनके संजोए हुए उस सपने को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन आज ग्रेंड न्यूज के चेयरमेन सरदार गुरुचरण सिंह होरा और मैनेजिंग डायरेक्टर तरणजीत सिंह होरा बखूबी कर रहे हैं।

https://youtu.be/-bnrwxTZg2Y

साल 2008 में जब ग्रेंड न्यूज ने आगाज किया था, तब महंगे उपकरण, वजनदार संसाधन उपलब्ध थे। शुरुआत से ही ग्रेंड न्यूज में संसाधनों की कभी कमी नहीं रही। बदलते वक्त के साथ जरूरी उपकरणों में भी बदलाव होते रहे। तब से शुरु हुआ यह सफर आज अपने पूरे वेग पर है और वक्त के साथ कदम ताल करते हुए लाइव प्रसारण की क्षमता के साथ, सेटेलाइट चैनलों के मुकाबले में खड़ा हो चुका है। गें्रड न्यूज को शिखर तक पहुंचाने और पप्पू भैया के उस सपने को पूरा करने में संस्थान के चेयरमेन गुरुचरण सिंह होरा का अविश्वसनीय प्रयास, जिसे संज्ञा, सर्वनाम या किसी अलंकार से सुसज्जित नहीं किया जा सकता, इतना सर्वोत्तम है। एक दृढ़ विश्वास सरदार गुरुचरण सिंह होरा का है कि ग्रेंड न्यूज की लोकप्रियता आज जितनी है, उसमें गुणोत्तर वृद्धि ही होगी, वास्तव में वह परिणित होता आया है।
ग्रेंड न्यूज…. महज एक समाचार चैनल मात्र नहीं, बल्कि सामाजिकता, राजनीतिक, वैचारिकता के साथ ही मनोरंजन का पूरा समागम है। हमारी नजर हर खबर होती है, जिसे निष्पक्षता और न्यायप्रियता के साथ ग्रेंड न्यूज पर प्रसारित किया जाता है। सबसे पहले की होड़ और आपा-धापी के बीच खबर की पूरी सच्चाई को जाने बिना खबरों का प्रसारण ग्रेंड न्यूज कभी नहीं करता। बल्कि सेटेलाइट चैनलों के मुकाबले धीरता और गंभीरता से खबर की तह तक जाकर वास्तविकता का प्रसारण करता है, ताकि ग्रेंड न्यूज के दर्शक किसी भी बात के लिए भ्रमित ना हों। गें्रंड न्यूज किसी भी खबर को महज एक बार प्रसारित कर अपने दर्शकों को निराश नहीं करता, बल्कि जुड़ती हुई नई खबरों के साथ ही दिन के प्रत्येक घटनाक्रम को पूरे दिनभर प्रसारित करता है, ताकि हमारा कोई भी दर्शक छूट ना जाए। ग्रेंड न्यूज अपने सिद्धांत पर निरंतर आज भी कायम हैं।
राजधानी से शुरु हुआ ग्रेंड न्यूज का सफर आज छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंच चुका है। जितना प्यार और विश्वास रायपुर के दर्शकों से मिला था, वही स्नेह और भरोसा प्रदेश ने ग्रेंड न्यूज पर जताया है। और इसी विश्वास के बूते ही हमारा और आपका ग्रेंड न्यूज अपने सफर में आज भी लगातार बिना रूके, बिना थके निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है, जिसका उदाहरण प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव में ग्रेंड न्यूज का आगाज है। रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जगदलपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद, दुर्ग-भिलाई के बाद अब राजनांदगांव में भी ग्रेंड न्यूज ने कदम रख दिया है।
साल 2000 में राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ में नई अधोसंरचना का विकास होता रहा, गुजरते वक्त के साथ ’’परिवर्तन संसार का नियम है’’ की तर्ज पर बदलाव भी होते रहे, लेकिन इन बातों का साक्षी तब कोई नहीं था। ऐसे में साल 2008 में ग्रेंड न्यूज अस्तित्व में आया और तब से लेकर इन 12 सालों में राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में हुए हर बदलाव का साक्षी यदि कोई बना है, तो वह ग्रेंड न्यूज है। जिसने प्रदेश की जनता को इन बातों से ना केवल अवगत कराया, बल्कि इतिहास के उन पन्नों को संजोकर भी रखा है। साल 2008 से 2020 के बीच सत्ता, संगठन में हुए परिवर्ततन, राजनीतिक उठा-पठक सहित छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति के उन्नयन के लिए हुए प्रयासों का गवाह यदि कोई है, तो वह ग्रेंड न्यूज है।
पत्रकारिता के नाम पर अपनी रोटी सेंकने, छत्तीसगढ़ में पांव जमाने जाने कितने मीडिया हाउस ने प्रयास किए, पर लगभग सभी या तो सिमटकर रह गए या फिर समेटकर लौट गए, पर ग्रेंड न्यूज अंगद की पांव की तरह आज भी डटा हुआ है। नफा-नुकसान को परे रखकर अपने दर्शकों के विश्वास पर खरा उतरने की एकमात्र दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर ग्रेंड न्यूज निरंतर काम कर रहा है और आने वाले समय में भी अपने इसी सिद्धांत पर काम करता रहेगा।
छत्तीसगढ़ में आज भी कई न्यूज चैनल काम कर रहे हैं, पर उनका सिद्धांत केवल दिखने का है, दिखाने पर विश्वास उन्हें नहीं है, जबकि ग्रेंड न्यूज दिखने पर नहीं, बल्कि दिखाने पर विश्वास करता है, जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता अन्य की मालिंद कहीं ज्यादा है, तो विश्वास भी शत-प्रतिशत प्राप्त है।
आज डिजिटलाइजेशन का दौर आ चुका है, जब पूरी दुनिया एक छोटे से मोबाइल में समा चुकी है। ग्रेंड न्यूज ने भी इसे सहर्ष स्वीकार किया है और वक्त के साथ कदमताल भी कर रहा है। तकनीक से ग्रेंड न्यूज ने ना कभी समझौता किया और ना ही हार मानी, बल्कि खुद की क्षमता को बढ़ाने के मसौदे पर हस्ताक्षर किया है। आज नेशनल मीडिया हाउस की तर्ज पर ग्रेंड न्यूज भी मोबाइल पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं, ग्रेंड न्यूज अपने वेब पोर्टल के माध्यम से गांव से लेकर शहर, राजधानी से लेकर प्रदेश और देश की हर खबर पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और अपने दर्शकों और पाठकों तक लगातार हर तरह की खबरें पहुंचाने में सक्षम भी साबित हो रहा है।
त्वरित खबरों के लिए ग्रेंड न्यूज के पास जहां सीधा प्रसारण करने की क्षमता विकसित हो चुकी है, तो खबरों को विस्तार से अपने पाठकों तक पहुंचाने के लिए ग्रेंड न्यूज का वेब पोर्टल पूरे 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहा है। प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी हो या फिर शासन की योजनाएं, दिनभर की गतिविधियां हों या फिर बड़े स्तर का कार्यक्रम, ग्रेंड न्यूज की सजग टीम हमेशा हर जगह पर विद्यमान होती है, ताकि हमारे दर्शकों को इस बात की शिकायत ना हो कि उन्हें किसी बात की जानकारी नहीं मिल पाई, बल्कि ग्रेंड न्यूज के दर्शकों और पाठकों को एक कदम आगे रखने की जिम्मेदारी का निर्वहन हमारा मूल दायित्व है, जिसे पूरा करने हमारा प्रयास सतत जारी है।

TAGGED: #FOXTEL, #RAJNANDGAON #INAUGURATION, GRANDNEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी ख़बर : अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार… 8 पेटी शराब जब्त
Next Article सेक्स रैकेट : ग्राहक बनकर पुलिस ने होटल में मारा छापा… आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और युवती… 4 गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; देखें किन नए चेहरों को मिला मौका 
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को नहीं मिली जगह; देखें किन नए चेहरों को मिला मौका 
Grand News May 17, 2025
CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
CG Breaking : RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 17, 2025
Chhattisgarh : बारात जाने की थी तैयारी और अचानक आ धामकी पुलिस : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
Chhattisgarh : शादी के मंडप से दुल्हा बने प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप!
छत्तीसगढ़ May 17, 2025
“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज के साथ गरियाबंद में तिरंगे का अभूतपूर्व जयघोष, जनसैलाब ने दिखाया देशभक्ति का रंग”
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?