Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगर व ग्राम की परिभाषा से अनजान पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरनगर पंचायत बेरला को नाम पट्टिका में ग्राम बताकर विभाग की करा रहे फजीहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्गनौकरशाहीबेमेतरासरकारसामाजिक

नगर व ग्राम की परिभाषा से अनजान पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरनगर पंचायत बेरला को नाम पट्टिका में ग्राम बताकर विभाग की करा रहे फजीहत

Last updated: 2021/02/11 at 12:19 PM
Share
2 Min Read
SHARE

बेरला:- ज़िला बेमेतरा एवं अनुविभागीय लोकनिर्माण साजा के जिम्मेदार अफसर नगर पंचायत बेरला क्षेत्र में अपने विभाग की खूब फजीहत करा रहे है।जिसका स्प्ष्ट उदाहरण नगर नगर व ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर लगे नाम पट्टिका से दिखाई पड़ रही है।जानकारी के मुताबिक बेरला से नगर धमधा की ओर जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हरे रंग की पट्टिका दर्शायी गयी है।जिसमे नगर पंचायत बेरला को ग्राम बेरला अंकित कर विभाग अपनी कार्यशैली का अजब गजब नमूना पेश कर रही है।क्षेत्र के आम नागरिकों का कहना है कि यह गलती किसी गैर शासकीय संस्थान द्वारा की जाती तो यह बात ज़रा समझ में आता है लेकिन इसी अजब गजब कारनामे को सरकारी अफसर व शासकीय कर्मचारी करते है तो आम लोगों के लिये चर्चे का विषय एवं हंसी का पात्र बन जाता है।क्योंकि शासकीय सेवादार पूरी तरह साक्षर व अनुभवी होने पर ही शासकीय सेवा का अवसर मिलता है।फिर भी अगर इसमें विभागीय अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आए तो यह बड़ा गम्भीर बात है।
वर्तमान में नगर पंचायत बेरला को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ग्राम का दर्जा देकर गाँव बताए जाने के कारण आम नागरिकों को असमंज की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।कुछ राहगीर दिग्भ्रमित होकर विभाग की गलतियों को नज़रन्दाज़ करते है तो कुछ इसे सरकारी अफसरों का अजब गजब कारनामा बताते है।
जबकि वास्तविकता देखी जाए तो नगर पंचायत बेरला करीब पांच हज़ार की ऊपर की आबादी वाला नगरीय क्षेत्र होने के साथ विकासखंड व कई प्रशासनिक विभागों के अनुविभागीय मुख्यालय है।जहां से पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था से लेकर समस्त व्यवस्था का संचालन किया जाता है।वही परिक्षेत्र के लगभग 70 गाँवो का भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक केंद्र भी है।इसके अलावा 102 ग्राम पंचायतों का जनपद मुख्यालय भी है।फ़िर भी अगर पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अफसर इसकी परिभाषा तय नही कर पा रहे है तो यह विचित्र बात है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बिना सूचक बोर्ड के नारधी मोड़ पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने बनाया अंधा मोड़
Next Article संचालक मंडल के तीन साल पूर्ण होने पर कर्मचारियों ने किया सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?