Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर में मिले लापता सगे भाइयों सहित तीनों बच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

रायपुर में मिले लापता सगे भाइयों सहित तीनों बच्चे

Last updated: 2021/02/12 at 1:28 PM
Share
3 Min Read
SHARE

 

भिलाई। अहिवारा में 40 घंटे से भी ज्यादा समय से लापता सगे भाइयों सहित तीनों बच्चे गुरुवार देर रात रायुपर से बरामद कर लिए गए हैं। तीनों बच्चे एक ही कंबल ओढ़े सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उन्हें पहचान लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मन नहीं लग रहा था। इसके चलते वे घर से भाग निकले थे और बस से रायपुर आ गए। फिलहाल तीनों बच्चों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, वार्ड 7 में अयप्पा मंदिर के पास रहने विनोद पासवान के बच्चे 12 साल का सूरज और 10 साल का नीरज के साथ पड़ोस में रहने वाले निखिल के साथ बुधवार दोपहर को घर से निकले थे। तीनों ने झूला झूलने के लिए जाने की बात कही और इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को FIR दर्ज की और बच्चों की फोटो को प्रदेश के सभी थानों में उनके ब्योरे के साथ भेजा गया। रायपर की कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार रात को गश्त के दौरान सदर बाजार में सड़क किनारे तीनों बच्चों को बरामद किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि घर में मन नहीं लग रहा था तो वे भाग आए। पहले वह 10 रुपए का टिकट लेकर बस से अहिवारा गए, लेकिन फिर वहां से रायपुर वापस चले गए। वहां सड़क पर पड़ी कांच की शीशियां और बोतलें बेच कर काम चला रहे थे। पहले भी वह घर से भागकर ऐसा कर चुके थे।

- Advertisement -

निखिल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। निखिल कक्षा 6वीं में पढ़ाई करता है। वह अपनी दो बड़ी बहन और मां के साथ रहता था। निखिल दोपहर 2 बजे ट्यूशन जाता था, लेकिन बुधवार को वह क्लास नहीं गया। वह पड़ोसी भाइयों के साथ चला गया था। वहीं दोनों भाई सूरज व नीरज अपने माता पिता और दादा-दादी के साथ रहते थे। उसके पिता ड्राइवर है। नीरज कक्षा 3 और सूरज 5वीं क्लास में पढ़ाई करता है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article तीन सटोरिए पकड़ाए, 42 सौ रूपए जब्त
Next Article साजा बलराम वाटिका में हुआ भुमि पूजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: विद्यार्थियों के लिए जानलेवा बनी रेलवे साइडिंग को पुनः शुरू करने के प्रयास से ग्रामीण नाराज
Grand News छत्तीसगढ़ July 5, 2025
CG NEWS: डीडी नगर में भीषण आग, गैस गोदाम के पीछे मकान जलकर खाक — दमकल की फुर्ती से टली बड़ी अनहोनी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 5, 2025
Aaj Ka Rashifal 5 July: धन, प्यार या तकरार — आज किसे क्या मिलेगा? पढ़ें 5 जुलाई 2025 का राशिफल प्रकाश जोशी के साथ
Grand News राशिफल July 5, 2025
CG News: “भूस्खलन ने रोकी रेल पटरी की रफ्तार, तीसरे दिन भी किरंदुल-विशाखापत्तनम लाइन बंद, कई ट्रेनें रद्द”
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?