Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमधा में भी सीजेरियन आपरेशन आरंभ ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, उतई एवं धमधा में सी-सेक्शन आरंभ होने से प्रसूता महिलाओं को मिल रही सुविधा -डीएमएफ के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किये जाने की मुहिम का नागरिकों को मिल रहा बेहतर लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

धमधा में भी सीजेरियन आपरेशन आरंभ ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, उतई एवं धमधा में सी-सेक्शन आरंभ होने से प्रसूता महिलाओं को मिल रही सुविधा -डीएमएफ के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किये जाने की मुहिम का नागरिकों को मिल रहा बेहतर लाभ

Last updated: 2021/02/12 at 12:31 PM
Share
4 Min Read
SHARE

 

दुर्ग.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पाटन, उतई और धमधा में सी-सेक्शन के आरंभ होने से प्रसूता महिलाओं को काफी सुविधा मिल रही है। कोरोना के संक्रमण की आशंका को देखते हुए पाटन में कुछ समय के लिए सी-सेक्शन रोका गया था जिसे पुनः आरंभ कर दिया गया है। बुधवार को ही पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सी-सेक्शन के माध्यम से नवजात शिशु का जन्म हुआ। धमधा केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ आने से प्रसूता महिलाओं को काफी सुविधा हो गई है। मंगलवार को यहाँ सी-सेक्शन के माध्यम से नवजात शिशु का जन्म हुआ। धमधा केंद्र में आपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिशा ठाकुर एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डाॅ. शीतल यादव ने किया। खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डीपी ठाकुर ने बताया कि धमधा सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को सीजेरियन आपरेशन हुआ। जज्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ होने से यहाँ इस तरह के आपरेशन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। उतई केंद्र में भी 4 फरवरी से अब तक 2 सीजेरियन आपरेशन किये जा चुके हैं। यह आपरेशन डाॅ. शुभ लक्ष्मी चौधरी ने किये हैं। पाटन केंद्र में कोरोना काल में कुछ समय के लिए एहतियातन सी-सेक्शन रोकने के बाद अब पुनः आरंभ हो गये हैं और अब तक 7 सीजेरियन आपरेशन हो चुके हैं। बुधवार को डाॅ. कृष्ण कुमार डहरिया स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डाॅ. अजय ठाकुर ने सी-सेक्शन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पाटन बीएमओ डाॅ. आशीष शर्मा ने बताया कि सी-सेक्शन के साथ ही इस केंद्र में बच्चेदानी से संबंधित सर्जरी तथा सिस्ट से संबंधित आपरेशन भी किये जा रहे हैं। आब्जर्वेशन की अच्छी सुविधा केंद्र में है। मल्टी पैरा मानिटर के माध्यम से मरीज के स्वास्थ्य पर लगातार बारीक नजर रखी जाती है। जहाँ ब्लड की जरूरत होती है वहाँ पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाता है। अब तक 16 ऐसे मामलों में ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जा चुका है। केंद्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट को स्वीकृति मिल गई है। लायसेंस मिलते ही इस पर कार्य आरंभ हो जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर करने का कार्य निरंतर जारी है। इसमें अधोसंरचना में एवं मानव संसाधन के मामलों में डीएमएफ की मदद ली जा रही है। इससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। पाटन, उतई तथा धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीजेरियन होने से प्रसूता महिलाओं को काफी आसानी हो रही है।
मोतियाबिंद आपरेशन भी आरंभ- कोरोना महामारी के कारण मोतियाबिंद आपरेशन स्थगित किये गए थे। अब इन्हें जनवरी से पुनः आरंभ कर दिया है। जिला चिकित्सालय में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा सिविल अस्पताल सुपेलना में गुरुवार को आपरेशन किये जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय दुर्ग में अब तक 111 तथा सुपेला में अब तक 12 आपरेशन किये जा चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : रामलला के मंदिर निर्माण… के लिए अब तक… खाते में 1000 करोड़ जमा
Next Article सेना भर्ती रैली तीन मार्च से, हर दिन 6 हजार प्रतिभागी जुटने की संभावना -प्रतिभागियों को किसी तरह की दिक्कत न हो कलेक्टर ने दिये निर्देश -प्रतिभागियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की होगी व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर और सुविधा केंद्र बनेंगे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: “छत्तीसगढ़ की गतका टीम ने नेशनल चैंपियनशिप में मचाया धमाल, 70 मेडल जीतकर दूसरा स्थान — सिक्ख पंचायत ने किया भव्य सम्मान”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 7, 2025
Big change in BJP: बीजेपी में बड़ा बदलाव: अश्विनी कुमार शर्मा बने पंजाब इकाई के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
Grand News देश July 7, 2025
CG NEWS: कबीरधाम कलेक्टर के खिलाफ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने खोला मोर्चा 
राजनांदगांव July 7, 2025
CG NEWS: नगर में नवोदय और प्रयास की निःशुल्क कोचिंग देने वाले शिक्षकों का प्रेस क्लब ने किया सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?