Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : भाजपा नेता की गाड़ी रोककर बम व गोलियों से हमला… गंभीर हालत में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमदेश

ब्रेकिंग : भाजपा नेता की गाड़ी रोककर बम व गोलियों से हमला… गंभीर हालत में भर्ती

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/13 at 11:07 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर शाम को कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बासंती हाइवे पर भाजपा नेता बाबू मास्टर की गाड़ी रोककर उन पर बम व गोलियों से हमला किया गया। घटना में भाजपा नेता सहित उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रक्त रंजित अवस्था में दोनों को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर 10 से 12 की संख्या में थे। बताया गया कि उत्तर 24 परगना के मीनाखां इलाके में प्रभावशाली नेता बाबू मास्टर पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इधर, भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार शाम को भाजपा नेता बसीरहाट में पार्टी की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। रास्ते में मीनाखां थाना अंतर्गत बासंती हाईवे पर एक ब्रेकर के पास जैसे ही उनका वाहन धीरे हुआ, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने बम व गोलियों से हमला बोल दिया और सभी फरार हो गए। हालांकि उनको गोली नहीं लगी लेकिन बम लगने से बाबू मास्टर व उनका चालक बुरी तरह घायल है। वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों को तुरंत कोलकाता ले जाया गया, जहां उनकी हालत आशंकाजनक बनी हुई है। वाहन में दो और लोग सवार थे, वे सुरक्षित हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा नेता पर बदमाशों ने हमला किया है। घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। बंगाल में इससे पहले भी कई बार भाजपा और टीएमसी के बीच झड़प हो चुकी है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRANSFER BREAKING : प्रदेश में यहां पुलिस विभाग में फेरबदल…TI,SI,ASI, का तबादला… एसपी ने जारी किया आदेश… जानिए किन्हें कहा की जिम्मेदारी… देखें आदेश….
Next Article HOROSCOPE : सिंह वालों का मन…आज रहेगा प्रसन्न…पढ़िये शेष राशियों का हाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?