केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज मुलाकात की। मुलाकात के बाद खट्टर ने अपने बयान में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से संगठनात्मक विषयों, किसान आंदोलन पर चर्चा हुई. संगठन के कामों को गति मिले, इस विषय पर चर्चा हुई।
मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि उनकी गृह मंत्री अमित शाह से किसान आंदोलन पर भी चर्चा हुई। जो स्थिति है उसके बारे में उन्होंने गृहमंत्री को जानकारी दी। धरनों और किसान पंचायतों को लेकर सारी जानकारी दी है।
मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि जो भी आंदोलनकारी भविष्य में पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाएगा, वही उसकी भरपाई करेगा। इसके लिए विधानसभा के सत्र में कानून लेकर आएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा उसकी जानकारी दे दी जाएगी।
Advertisements
Advertisements