Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वेलेंटाइन डे स्पेशल : 14 फरवरी को 14 सरेंडर नक्सली जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में… पुलिस जवान होंगे बाराती… तो अफसर करेंगे कन्यादान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

वेलेंटाइन डे स्पेशल : 14 फरवरी को 14 सरेंडर नक्सली जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में… पुलिस जवान होंगे बाराती… तो अफसर करेंगे कन्यादान…

GrandNews
Last updated: 2021/02/14 at 12:02 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

सरेंडर नक्सली प्रेमी जोड़ों के लिए इस बार का वेलेंटाइन डे बहुत ही खास होने जा रहा है। 14 जोड़े रविवार को एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। ढोल, बैंड बाजा होगा, पारंपरिक नाचा होगा। सरेंडर नक्सली, पुलिस के जवान बाराती होंगे तो अफसर घराती होकर स्वागत व कन्यादान करेंगे।

- Advertisement -

कारली हैलीपेड के पास मण्डप सजेगा और यहीं सरेंडर नक्सली प्रेमी जोड़े फेरे लेंगे। इसके पहले भी सरेंडर नक्सलियों की शादी पुलिस ने कराई ज़रूर है, लेकिन वेलेंटाइन डे के खास मौके पर एक साथ 14 जोड़ों की शादी पहली बार व अपने आप में बेहद खास होगी। शेष|पेज 3

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वैसे तो पुलिस के जवान, पुलिस, प्रशासन के अफसर परिवार की भूमिका में होंगे लेकिन सरेंडर नक्सलियों के परिवार को भी आमंत्रण भेजा गया है। बताया जा रहा है नक्सल भय से कुछ परिवार नहीं पहुंचेंगे। धूम धड़ाके, नाच गाने के साथ शांति कुंज से बारात निकलेगी। आदिवासी संस्कृति व पारम्परिक रीति- रिवाजों के साथ सारी रस्में होंगी।

- Advertisement -

शादी को लेकर ये जोड़े बेहद उत्साहित हैं। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि शादी की रस्मों, रिश्तों की अहमियत, ज़िम्मेदारियों के बारे में भी इन जोड़ों को बताया जाएगा। नक्सल संगठन में जाने के बाद रीति रिवाजों, परम्पराओं से ये काफी दूर हो चुके हैं। उन्हें ये सब भी जानने का मौका मिलेगा।

- Advertisement -

इन्हें देख और भी नक्सली प्रेमी जोड़े सरेंडर करेंगे। अभी जिन 14 जोड़ों की शादी हो रही है सभी लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर किए इनामी नक्सली हैं। भास्कर से खास बातचीत में इन सभी सरेंडर नक्सलियों ने कहा कि न तो नक्सल संगठन में रहकर धूमधाम से शादी कर पाते और न सरेंडर के बाद गांव जाकर सभी के बीच शादी कर सकते थे। कभी सोचा नहीं था इस तरह दे शादी होगी और अफसर हमारी शादी में शामिल होंगे।

इनकी शादी होगी

सोमडू उर्फ नवीन वेट्टी संग जोगी माड़वी, चांदूराम सेठिया संग सोनमती, वासू उर्फ कोसा कोवासी संग सुको मंडावी, अजय कुमार मंडावी संग सरिता कश्यप, दुलगो मंडावी संग कुमली कश्यप, रतन मंडावी संग जानकी कश्यप, गुड्डू मरकाम संग भूमे कोडोपी, हिड़मा कुंजामी संग कमली मिडियामी, लखमू हेमला संग मुन्नी वेको, रमेश सोरी संग सरिता कुंजाम, बुधराम कोवासी संग रैमती बारसे, कमलेश उर्फ मोटू संग दशमी मंडावी, दिनेश उर्फ मनीराम अलामी संग रोशनी कश्यप।

बचपन का प्यार, अब एक दूजे के होंगेे
मुस्केल गांव का रहने वाला रतन अब अपने बचपन के प्यार जानकी के साथ परिणय सूत्र में बंधेगा। रतन ने हथियार के साथ सरेंडर किया था। वह बताता है कि जानकी से बहुत प्यार करता है। बचपन से ही जब प्यार की शुरुआत हुई तो शादी की ठान रखी थी। इस बीच वह नक्सल संगठन में चला गया। अब जब सरेंडर किया तो दोनों ने घर बसाने की ठानी है।

संगठन में रहते ही प्रेम हुआ
14 जोड़ों में से जोगी व सोमडू इकलौता जोड़ा है, जो हार्डकोर इनामी नक्सली रहा है। सोमडू ने नवम्बर 2020 को सरेंडर किया था, जबकि जोगी ने जनवरी 2021 को। सोमडू व जोगी बताते हैं संगठन में रहते वक़्त एक-दूसरे को जानते थे। प्रेम हुआ। बातचीत होती थी। सरेंडर के बाद प्यार और बढ़ गया। अब शादी होगी।

फोन पर बात और प्यार हुआ
सरेंडर नक्सली गुड्डू बताता है कि सरेंडर के बाद समेली की भूमे के संपर्क में आया। फोन पर बात शुरू हुई। दोनों ने तस्वीरें साझा की। दोनों ने प्यार का इजहार किया। भूमे को मिलने बुलाया और शादी की इच्छा जताई। भूमे ने हामी भर दी। गांव जाकर शादी करना सम्भव नहीं, क्योंकि नक्सली मार देंगे। अब शादी होने वाली है, हम खुश हैं।

TAGGED: CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, Chhattisgarh, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, दंतेवाड़ा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष माननीय बंशी पटेल के आज मारो प्रवास पर पहुंचे
Next Article MYSTERY : रहस्यमय तरीके से ट्रेन से लापता हुई महिला… अब तक नहीं मिला कोई सुराग…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?