Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SHARE MARKET : खुलते बाजार के साथ ही… उछला शेयर बाजार… पहली बार 52 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONAL

SHARE MARKET : खुलते बाजार के साथ ही… उछला शेयर बाजार… पहली बार 52 हजार के पार

Desk
Last updated: 2021/02/15 at 12:46 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

जारी बजट सत्र के साथ ही बाजार में उछाल का दौर जारी है। सेंसेक्स ने बीते हफ्ते के सबसे बड़े रिकार्ड 51 हजार को पार करते हुए आज खुलते बाजार के साथ ही नया रिकार्ड बना लिया है और 52 हजार के पार हो गया है। बाजार में आई तेजी से कारोबारियों के चेहरों पर जबरदस्त मुस्कान बिखर गई है, तो निवेशकों के भी हौसले आसमान छूने लगे हैं।

शेयर बाजार में अच्छे घरेलू संकेतों के चलते रिकॉर्ड बढ़त है। BSE सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 52,100 के स्तर पार कर गया है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स ने भी 15,300 के पार कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 719 अंक चढ़कर 36,828.30 पर कारोबार कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स 564 अंकों की बढ़त के साथ 52,108.63 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने हाइएस्ट लेवल 52,141.67 को भी छुआ। इंडेक्स में सबसे ज्यादा बजाज फाइनेंस का शेयर 3.41% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त है।

- Advertisement -

एशियाई बाजार में मजबूत बढ़त

- Advertisement -

दुनियाभर में आर्थिक रिकवरी और कोरोना वैक्सीन की पहुंच से शेयर बाजार में अच्छी बढ़त है। जापान का निक्केई इंडेक्स 349 अंक यानी 1.18% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। वहीं, निवेशकों ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में एनर्जी, फाइनेंशियल और मैटेरियल शेयर खरीदे और बड़े टेक्नोलॉजी शेयर बेचे थे। इसके चलते S&P 500 और नैस्डैक इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे।

शुक्रवार को सपाट बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार 12 फरवरी को सपाट बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 12.78 अंक ऊपर 51,544.30 पर और निफ्टी 10 अंक नीचे 15,163.30 पर बंद हुए थे। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 37.33 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 597.62 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजधानी के इस इलाके में पत्नी ने ख़ुदकुशी… वहज जानकर हो जायेंगे हैरान…
Next Article गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तीन दिवसीय नई दिल्ली और अहमदाबाद प्रवास पर…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
First Video Game: क्या आपने कभी सोचा है…पहला वीडियो गेम का आविष्कार कब और किसने किया ?
Exclusive Featured Grand News Technology VIRAL VIDEO खेल छत्तीसगढ़ मनोरंजन रोचक खबरें विज्ञान शिक्षा June 7, 2025
CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता पर अमित शाह ने अफसरों को दी बधाई, बोले — जल्द छत्तीसगढ़ आकर जवानों से मिलूंगा
Grand News June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा
छत्तीसगढ़ देश June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?