Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : नगर निगम रिसाली में महापौर पद OBC (महिला) को आरक्षित…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG NEWS : नगर निगम रिसाली में महापौर पद OBC (महिला) को आरक्षित…

GrandNews
Last updated: 2021/02/16 at 8:15 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। दुर्ग जिले अंतर्गत नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली के महापौर पद के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही की गई। नगर निगम रिसाली के महापौर पद को अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के रूप में आरक्षण की घोषणा विहित प्राधिकारी द्वारा की गई। आरक्षण की कार्यवाही आज इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में विहित प्राधिकारी आर. एक्का के द्वारा संपन्न कराई गई।

नगरीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों में से 13 नगर निगमों का आरक्षण पूर्व में किया जा चुका था। वर्तमान में केवल नगर पालिक निगम रिसाली का आरक्षण किया जाना था।

- Advertisement -
Ad image

अतः पूर्व में किए गए आरक्षण के आधार पर आरक्षण की कार्यवाही की गई, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का आरक्षण किया जा चुका था। आरक्षण नियम अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 नगर निगमों में 04 पद आरक्षित किया जाना है, लेकिन पूर्व में 03 पद आरक्षित किए गए थे। अतः शेष 01 पद के लिए नगर निगम रिसाली को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित किया गया।

- Advertisement -

इसी प्रकार नगर निगमों में नियमानुसार 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए प्रावधानित है। पूर्व में महिला वर्ग के 04 पदों पर आरक्षण दिया जा चुका है। शेष 01 पद के लिए नगर निगम रिसाली के महापौर पद को अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के रूप में आरक्षण की घोषणा विहित प्राधिकारी द्वारा की गई।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, #नगर पालिक निगम रिसाली, #निर्वाचन के लिए आरक्षण, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, छत्तीसगढ़ सरकार, दुर्ग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बढ़ते फ्यूल प्राइस का टेंशन कम करेंगी ये डीजल कारें, देती हैं 25Kmpl तक का माइलेज
Next Article पुलिस पब्लिक स्कूल का उद्देश्य धन अर्जित करना नहीं अपितु संस्कारपरक शिक्षा देना : अवस्थी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: “गलत जानकारी से बंद हुई स्कूल, भड़के पालक — धरना-प्रदर्शन की चेतावनी, कहा बच्चों का भविष्य बर्बाद न करें”
Grand News छत्तीसगढ़ July 6, 2025
CG NEWS : हैंडसम लड़के की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर प्यार का झांसा, फिर लड़कियों को सुनसान जगह बुलाकर लूटता था नाबालिग, गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ जशपुर July 6, 2025
CG NEWS: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती पर भाजपा जनो ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
Grand News छत्तीसगढ़ July 6, 2025
CG NEWS: कोड़ागांव में जंगल में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ July 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?