Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: OMG : अंडरवियर में मिला करोड़ो का सोना… कस्टम विभाग के उड़े होश… 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमदेश

OMG : अंडरवियर में मिला करोड़ो का सोना… कस्टम विभाग के उड़े होश… 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/16 at 2:29 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 14 फरवरी को कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से आए चार व्यक्तियों के पास से लगभग डेढ़ करोड़ की कीमत का सोना बरामद किया गया है। कस्टम डिपार्टमेंट की चेकिंग के दौरान लगभग 3 किलो सोना बरामद हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

तस्करों ने सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर अपने अंडरवियर की बेल्ट वाले एरिया में छिपाया था। कस्टम विभाग की मुस्तैदी से तस्कर गिरफ्त में आ गए। कस्टम डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से विमान संख्या FX 8325,SG 138 एवं AI (एयर इंडिया) की विमान संख्या AI 1930 के जरिए लखनऊ पहुंचे चार यात्रियों के पास कस्टम विभाग की चेकिंग के दौरान कुल 3 किलो ग्राम सोना बरामद किया गया है।

 

बरामद हुए सोने की कुल कीमत 1 करोड़ 49 लाख 10 हज़ार रूपये है। सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर चारों यात्री अंडरवियर के बेल्ट क्षेत्र के अंदर के हिस्से में सिलकर सोना लेकर आ रहे थे।

कस्टम उपायुक्त निहारिका ने बताया कि अधिकारियों को धोखा देने के लिए इन लोगों ने जीन्स के नीचे दो अंडरवियर पहने हुए थे।  संदेह होने पर कस्टम के अधिकारियों ने यात्रियों की सघन तलाशी की और सोना बरामद किया। सीमा शुल्क उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बरामद किये गए सोने के बारे में चारों यात्रियों से पूछताछ की गई तो वह जवाब नहीं दे सके।

उनके पास इससे संबंधित कोई कागजात भी नहीं था जिसके बाद कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क प्रावधानों के तहत सोने को जब्त कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई कर रही है। कस्टम डिपार्टमेंट साथ ही साथ यह भी पता कर रही है कि इन चारों का आपस में क्या कनेक्शन है और इन लोगों ने अलग-अलग फ्लाइट क्यों ली। चारों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : पति-पत्नी में हुआ विवाद… महिला ने की आत्महत्या… मृतक के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप 
Next Article बिग ब्रेकिंग : प्रदेश में यहाँ बर्ड फ्लू की पुष्टि… मचा हड़कंप… मारे जायेंगे हजारों मुर्ग़े और मुर्गियां… हाई अलर्ट जारी 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

New Governer : कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल, राष्ट्रपति मूर्मू ने की नई नियुक्तियां, देखें लिस्ट
देश July 14, 2025
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए, हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
CG : MLA गुरु खुशवंत साहेब को मिलेगा Z+ सुरक्षा! हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
CG NEWS : बालक आश्रम में पदस्थ शिक्षक ने दे दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी सगाई, परिजनों में पसरा मातम
क्राइम छत्तीसगढ़ बीजापुर July 14, 2025
CG VIDHANSABHA : सदन में जोर शोर से गूंजा राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, सवालों से घिरे विभागीय मंत्री, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट
Grand News July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?