Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दर्दनाक सड़क हादसा : एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 की मौत… कई घायल  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटनादेश

दर्दनाक सड़क हादसा : एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 की मौत… कई घायल  

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/16 at 4:24 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक ट्रक ने मंगलवार तड़के दो कार और एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में बताया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) में कार्यरत एक पशु चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये सभी एक कार से सवार थे।

उन्होंने बताया कि घटना खालापुर टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुई जब ट्रक ने दो कारों और एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया था।

- Advertisement -
Ad image

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान पशु चिकित्सक डॉ. वैभव झांजरे, उनकी मां, पत्नी और बेटी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि कल महाराष्ट्र के ही जलगांव जिले में श्रमिकों को लेकर जा रहे एक ट्रक के पलट कर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए थे। इस हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO BREAKING : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने… केंद्र सरकार पर जताया भरोसा… कही यह बड़ी बात
Next Article BREAKING : राजधानी में दिनदहाड़े… किन्नर को मारी गोली… बाल-बाल बचा सिपाही… हड़कंप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?