Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : शर्मनाक : गर्भवती बहू के कंधे पर बच्चे को बिठाकर 3 km तक दौड़वाया… पीटते-पीटते निकाला जुलूस… देखे वाइरल वीडियो 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsVIRAL VIDEOक्राइममध्य प्रदेश

VIDEO : शर्मनाक : गर्भवती बहू के कंधे पर बच्चे को बिठाकर 3 km तक दौड़वाया… पीटते-पीटते निकाला जुलूस… देखे वाइरल वीडियो 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/16 at 3:02 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में 5 महीने की गर्भवती बहू के साथ ससुराल पक्ष के लोगों की क्रूरता का मामला सामने आया है। महिला का पति उसे दूसरे युवक के पास छोड़ गया था जिससे ससुराल पक्ष के लोग नाराज़ हो गए। इन लोगों ने गर्भवती महिला के कंधे पर एक बच्चे को बिठाया और गांव में करीब तीन किलोमीटर तक उसका जुलूस निकाला गया। इस दौरान ये सभी लोग महिला को लाठी-डंडे से पीटते रहे और पत्थर भी मारते रहे। घटना का वीडियो वायरल हो जाने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की है।

- Advertisement -
Ad image

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना 9 फरवरी की है और 15 फरवरी को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि पुलिस ने मामले में आरोपी ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था और उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है। ये महिला महिला गुना के बांसखेड़ी गांव की रहने वाली है। महिला ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया है कि उसके पति का नाम सीताराम है और वही उसे सांगई गांव में डेमा के घर छोड़कर इंदौर चले गए थे। महिला के पति ने ही उसे किसी और के साथ रहने के लिए कहा था लेकिन ससुराल वालों को ये बात पसंद नहीं आई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

शर्मनाक : गर्भवती बहू के कंधे पर बच्चे को बिठाकर 3 km तक दौड़वाया… पीटते-पीटते निकाला जुलूस… देखे वाइरल वीडियो pic.twitter.com/dXaIGzgWt2

— grandnews.in (@grandnewsindia) February 16, 2021

पति ने फोन पर छोड़ने को कहा लेकिन परिवार ने नहीं सुनी बात

महिला के मुताबिक़ 9 फरवरी को उसके ससुर गुनजरिया वारेला, जेठ कुमार सिंह और देवर केपी सिंह और रतन आए और जबरदस्ती ले जाने लगे। महिला ने जाने से इंकार किया तो इन तीनों ने उसे जमकर पीटा और गांव से एक बच्चे को पकड़ कर महिला के कंधे पर बिठा दिया और कई किलोमीटर तक उसका जुलूस निकाला। इस दौरान महिला के जेठ ने उसके पति को फोन भी किया और पति ने महिला को छोड़ने का आग्रह किया लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा है और इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर… पति पत्नी की मौके पर मौत… आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम… फिर जो हुआ 
Next Article सीधी बस हादसा : अब तक 42 यात्रियों के शव बरामद… कई लापता… ड्रायवर गिरफ्तार… मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur News: रायपुर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे का काम रफ्तार पर — अब सिर्फ 6 घंटे में तय होगा सफर!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 17, 2025
Road Accident: हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में टक्कर, 40 वर्षीय दूध व्यापारी की दर्दनाक मौत
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 17, 2025
Aaj ka Rashifal: इन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्‍छा रहेगा आजका दिन, अपना राशिफल पढ़ें और जानें आज आपके लिए क्‍या रहेगा खास
राशिफल June 17, 2025
Today Horoscope: आज का राशिफल -17 जून: सावधान! आज इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट, और इनका चमकेगा नसीब — अभी देखिए अपना राशिफल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?