Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीधी बस हादसा : अब तक 50 यात्रियों के शव बरामद… सीएम करेंगे घटना स्थल का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

सीधी बस हादसा : अब तक 50 यात्रियों के शव बरामद… सीएम करेंगे घटना स्थल का निरीक्षण

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/17 at 10:59 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस सोन नदी पर बने बाणसागर बांध की मुख्य नहर में समा गई। हादसे में अब तक 50 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। इनमें 24 पुरुष, 21 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। बुधवार सुबह दो शव और मिले, लापता की तलाश की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 12 बजे रामपुर नैकिन पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे और पीड़‍ित के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। बस दुर्घटना के दूसरे दिन सुबह से ही कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

- Advertisement -

हादसे में प्रभावित यात्री सीधी, रीवा, सिंगरौली व सतना जिले के निवासी हैं। हादसा सुबह साढ़े सात बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन स्थित पटना पुल के पास हुआ। बस सीधी से सतना जा रही थी। संकरी सड़क पर ट्रक से पासिंग लेते समय बस का पिछला पहिया फिसला और बस 22 फीट गहरी नहर में गिर गई। चालक समेत सात लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पाते ही सीधी और रीवा जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम राहत कार्य में जुट गई। सतना-सीधी स्टेट हाईवे पर छुहिया घाटी में पांच दिन से लगे जाम के कारण बस चालक नहर के रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहा था। इससे बस नहर में चली गई।

- Advertisement -

हादसे की दो बड़ी वजहें..

1 – छुहिया घाटी पर ट्रक खराब पांच दिन से लगा है जाम

पिछले पांच दिन से सीधी-रीवा मार्ग पर छुहिया घाटी में ट्रक खराब हो जाने से जाम लगा हुआ है। यहां का रास्ता पहाड़ी और घुमावदार है। सड़क जर्जर है। जब भी बड़ा वाहन खराब होता है, जाम लग जाता है। घाटी में जाम के कारण ही चालक ने नहर के रास्ते बस निकलने की कोशिश की और हादसा हो गया। पुलिस व प्रशासन जाम को खुलवा देते तो हादसा नहीं होता।

2 – बस में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया

बस की क्षमता 32 सीटों की थी, जबकि इसमें 58 यात्रियों को बैठाया था। अमूमन इस क्षेत्र की कई बसों में यही स्थिति है। न तो आरटीओ लगातार चेकिंग करता है और न ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी ध्यान देते हैं। ऐसे में बस संचालकों के हौसले बुलंद हैं। वे क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर उनकी जान संकट में डाल रहे हैं।

मृतकों के स्वजनों को 7-7 लाख का मुआवजा

बस हादसे में मृतकों के स्वजन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर रवींद्र चौधरी से बात कर अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

बस का परमिट और लाइसेंस रद

बस (एमपी 19 पी 1882) 32 सीटर थी, बावजूद 58 यात्रियों को बैठाया गया था। फिटनेस दो मई 2021 तक है। सीधी रूट के लिए बस को 12 मई 2025 तक का परमिट मिला था। आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने बस का परमिट व चालक का लाइसेंस रद कर दिया।

10 घंटे चला बचाव अभियान

लोगों की खोजबीन के लिए राहत-बचाव कार्य सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चला। इसमें तीन क्रेन -व 15 बोट लगाई गई थीं। अंधेरा होने से 7 बजे रेस्क्यू बंद कर दिया गया। बुधवार सुबह पांच बजे से फिर अभियान शुरू होगया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली से असम के लिए होंगे रवाना, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
Next Article CG दर्दनाक हादसा ब्रेकिंग : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त… अनियंत्रित होकर गिरी तेज रफ्तार बाइक… दो की मौके पर मौत… तीसरा गंभीर..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : देह व्यापर में शामिल होटल के संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक हो चुकी कुल 8 गिरफ्तारी 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : मंत्री टंकराम वर्मा का गरियाबंद दौरा 26 को, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?