Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शबनम केस : बेटे ताज ने राष्ट्रपति से की फरियाद…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेश

शबनम केस : बेटे ताज ने राष्ट्रपति से की फरियाद…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/18 at 2:09 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

बावनखेड़ी कांड की खलनायिका शबनम और सलीम की फांसी की चर्चाओं के बीच उसके बेटे ताज ने अपनी मां के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाई है जो अब 12 साल का हो गया है। बेटे ताज ने कहा कि राष्ट्रपति अंकल जी, मेरी मां को माफ कर दो। बुलंदशहर में भूड़ चौराहे के समीप सुशील विहार कॉलोनी में रहने वाले उस्मान सैफी के संरक्षण में पल-बढ़ रहे ताज को मां के गुनाहों का अहसास है। उस्मान ने फोन पर बताया कि बेटे ताज ने राष्ट्रपति से मां शबनम को माफ करने की मांग की है। 21 जनवरी को रामपुर जेल में मुलाकात, बेटे को टॉफी और रुपये दिए थे।
फांसी की सजा के चलते रामपुर जेल में कैद शबनम से बेटे ताज और उस्मान ने 21 जनवरी को मुलाकात की थी। जेल में मुलाकात के दौरान बेटे ताज को दुलारते हुए शबनम ने टॉफी के अलावा रुपये भी दिए थे।

- Advertisement -
Ad image

बेटे से बोली, पढ़ लिख कर अच्छा इंसान बनना
उस्मान ने बताया कि मुलाकात के दौरान शबनम ने बेटे से कहा था कि पढ़ लिख कर अच्छा इंसान बनना है। मन से पढ़ाई करोगे तो आगे बढ़ोगे।

- Advertisement -

24वीं बार मुलाकात के लिए तैयार हुई शबनम
शबनम के बेटे ताज के अभिभावक उस्मान ने बताया कि ताज को गोद लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। हसनपुर तहसील के दौरारा गांव के रहने वाले उस्मान से मुलाकात के लिए शबनम ने जेल से 23 बार इनकार कर दिया। जेल के अफसरों की कोशिशों के बाद मुलाकात को रजामंद हुई। उन्होंने बताया कि शबनम कॉलेज में पढ़ाई में दो साल सीनियर थी। कोशिशों के बाद बच्चे ताज की परवरिश की जिम्मेदारी हासिल की।
बावनखेड़ी के लोग बोले- फांसी पर लटकाने में अब देर न की जाए
अपने परिवार के खात्मे की दोषी शबनम को मथुरा में फांसी की तैयारी की जानकारी से बावनखेड़ी के ग्रामीणों में कोई मलाल नहीं है, बल्कि खुशी है। ज्यादातर का कहना है कि अपनों के खून से हाथ रंगने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम को बहुत पहले ही फांसी लग जानी चाहिए थी। अब बिना देरी दोनों को फांसी दी जाए।

- Advertisement -

लोगों ने कहा…
जावेद का कहना है कि उस कांड के बाद से शबनम नाम से ही नफरत हो गई है। उसका नाम सुनना भी कोई पसंद नहीं करता। शबनम को मथुरा में फांसी पर लटकाने की तैयारियों की जानकारी मिली तो बहुत सुकून मिला है।
शाहबुद्दीन का कहना है कि यदि अब भी शबनम को फांसी दिया जाना दूसरे अपराधों के लिए नजीर बनेगा। ऐसा जघन्य अपराध करने वालों को शीघ्र फांसी दे देनी चाहिए।
शफीक का कहना है कि शबनम में अपने ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर गांव को कलंकित कर दिया। उसे जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। उसे जल्द फांसी पर लटकाना चाहिए।
उजैर का कहना है कि शबनम को फांसी पर लटकाए जाने का इंतजार ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं। अब इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है।

चाचा-चाची ने भी कोसा शबनम को
बाबनखेड़ी में रह रहे शबनम के चाचा सत्तार अली का कहना है कि शबनम को बहुत पहले ही फांसी पर लटका देना चाहिए था। अब तक उसे क्यों फंदे पर नहीं लटकाया गया। इस बात का मतलब समझ नहीं आता। सत्तार अली की पत्नी फात्मा का कहना है कि हत्याकांड के बाद शबनम को इतने वर्ष तक जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। उसे जल्द से जल्द फंदे पर लटका देना चाहिए।

 

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छग में बिगड़ते हालात के बीच... सीएम की मंत्रियों के साथ आपात बैठक BREAKING : बेमौसम बारिश से अरबों का धान बर्बाद… सीएम ने कलेक्टर्स को दी सख्त हिदायत… करें तत्काल इंतजाम
Next Article Krishna Shroff ने कराया हॉट फोटोशूट… देखें तस्वीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG VIDEO : दिनदहाड़े युवक की पिटाई और चाकू से हमले की कोशिश करने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
BIG BREAKING : कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे 5 लोगों की मौत, जहरीली गैस का रिसाव बनी वजह 
Breaking News मध्य प्रदेश June 24, 2025
निलंबित
CG NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में बड़ा एक्शन, स्त्री रोग विशेषज्ञ निलबिंत
Grand News June 24, 2025
CG NEWS : शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी प्रधान पाठक दहशत में नहीं आ रहे स्कूल 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?