Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदुर, दम घुटने से एक की मौत…दूसरे की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़दुर्घटना

छत्तीसगढ़ : सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदुर, दम घुटने से एक की मौत…दूसरे की हालत गंभीर

Last updated: 2021/02/19 at 10:49 AM
Share
2 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़। नगर पंचायत केशकाल अंतर्गत मस्जिद गली में एक बिल्डिंग के निर्मण कार्य के दौरान सेंटरिंग खोलने के लिए सेप्टिक के गड्ढे में उतरे दो मजदूर दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए तहसीलदार व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसके पश्चात उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया। यहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं दूसरे मजदूर की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि केशकाल नगर के मस्जिद गली में एक भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां सैप्टिक टैंक में लगे सेंटरिंग को खोलने के लिए एक मजदूर अनिल नेताम उम्र 26 वर्ष टैंक में उतरा था। नीचे ऑक्सीजन की कमी के चलते उक्त मजदूर दम घुटने से बेहोश हो गया। इसे देखते ही वहां कार्य कर रहा एक अन्य मजदूर सतउ पड्डा उम्र 32 वर्ष ने अनिल को बाहर निकालने के लिए नीचे उतरा लेकिन कुछ मिनट के बाद वह भी बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी भीमसेन यादव, तहसीलदार राकेश साहू, सीएमओ नामेश कावड़े ने मौके पर पहुंचे। जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के बेहोश मजदूरों को बाहर निकलवाने की कवायद शुरू की। लगभग आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया। इस विषय पर केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि दोनों घायल मजदूरों को रेस्क्यू करके बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने अनिल नेताम को मृत घोषित कर दिया। दूसरा घायल सतउ पड्डा का उपचार जारी है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: #छत्तीसगढ़, GRAND NEWS, एक की मौत, ग्रैंड न्यूज़, दम घुटने से मजदुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : राजधानी के फत्तेशाह मार्केट… में अज्ञात अधेड़… मिला, फांसी पर झूलते
Next Article Painful : चार वर्षीय मासूम का अपहरण के बाद रेप…लहूलुहान हालत में जगल में मिली
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?