Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष से 47.69 लाख की आर्थिक मदद, अब 2 लाख तक की सहायता का प्रावधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष से 47.69 लाख की आर्थिक मदद, अब 2 लाख तक की सहायता का प्रावधान

GrandNews
Last updated: 2021/02/19 at 11:08 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष से इस वित्तीय वर्ष में 43 पत्रकारों को 47 लाख 69 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी गई है, जो बीते पांच वर्षाें में पत्रकारों को दी गई सहायता से सर्वाधिक है। इस सहायता राशि से गंभीर बीमारी से पीड़ित पत्रकारों एवं उनके परिजनों को इलाज एवं आर्थिक संकट की स्थिति में मदद मिली है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पत्रकारों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से पत्रकार कल्याण कोष नियम में व्यापक संशोधन किया गया है। संशोधित नियम में पत्रकारों और उनके परिजनों को बीमारियों के इलाज एवं आर्थिक संकट की स्थिति में 2 लाख रूपए तक की मदद किए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकारों को अधिकतम 50 हजार रूपए तक सहायता दिए जाने का प्रावधान था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पत्रकार कल्याण कोष से इस वित्तीय वर्ष में माह फरवरी 2021 तक पत्रकारों को 47.69 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गई है, जबकि वर्ष 2019-20 में 32.19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पत्रकारों को दी गई थी। पत्रकार कल्याण कोष से वर्ष 2018-19 में 14.43 लाख रुपए, वर्ष 2017-18 में 18.41 लाख रुपए तथा वर्ष 2016-17 में 16.99 लाख रुपए की मदद दी गई थी।

- Advertisement -

गौरतलब है कि पत्रकार कल्याण कोष से प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों एवं उनके परिजनों को गंभीर बीमारी के इलाज, वृद्धावस्था में आर्थिक संकट, दैवीय विपत्ति आदि कारणों पर आर्थिक सहायता दी जाती है।

- Advertisement -

पत्रकार सहायता कोष के नियम में संशोधन उपरांत उन्हें दंगा, बाढ़ आदि के समाचार कवरेज के दौरान कैमरा, उपकरण आदि के नुकसान और श्रमजीवी पत्रकार की असामयिक मृत्यु तथा परिवार में अन्य कमाने वाला पारिवारिक सदस्य न होने की स्थिति में भी आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

 

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल को गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट समारोह के लिए आमंत्रित किया
Next Article पत्रकारों को पत्रकार कल्याण कोष से 47.69 लाख की आर्थिक मदद, अब 2 लाख तक की सहायता का प्रावधान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?