Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : किसी के लिए सुखद…तो किसी को तनाव…क्या कहता है राशिफल…पढ़िये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : किसी के लिए सुखद…तो किसी को तनाव…क्या कहता है राशिफल…पढ़िये

Desk
Last updated: 2021/02/21 at 7:58 AM
Desk
Share
7 Min Read
SHARE

दिनाँक – 21 फरवरी, 2021

- Advertisement -

मेष – आज छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी दिख रही है। आर्थिक स्थितियां भी तनाव प्रद रहेंगी। घर के रखरखाव पर आज कुछ धन खर्च हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर चलें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में आज आप सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में भी सुधार होता दिख रहा है और आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। यदि आपकी कोई जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या चल रही है,तो वह खत्म होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ – आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सफलता दायक रहेगा। अधिकारी वर्ग से भी प्रशंसा मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रेम जीवन में आनंद भरा समय व्यतीत होगा और आज परिवार के किसी सदस्य से कोई मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आज स्थितियां कुछ सुधरेंगी और पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें।

- Advertisement -

मिथुन – आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी से किया गया कार्य खराब हो सकता है, जिसका आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका कोई वाहन खराब होने से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। साथ ही परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।

- Advertisement -

कर्क – आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से नए नए कार्यों की खोज करने में लगेंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कुछ अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। भाई व मित्रों के सहयोग से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कार्य के क्षेत्र में आज जीवनसाथी की सलाह से आपको भरपूर लाभ होगा, जिससे दोनों के बीच रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी भी वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा यह वाद विवाद कानूनी मसला बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने घर परिवार की समस्याओं को धैर्य से सुलझाएं और बड़े लोगों की मदद से आज आपके अटके हुए सरकारी कार्य भी पूरे होते दिख रहे हैं।

कन्या – आज रोजगार से जुड़े क्षेत्र में जो अडचने हैं, उनसे आज मुक्ति मिलेगी, लेकिन आपको किसी भी तरह के जोखिम से दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए जो आर्थिक समस्याएं थी, वह आज समाप्त होगी। आपकी कार्यशैली से आज लोग प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज आप कुछ नए प्रयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी।

तुला – आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी के प्रति केयरफुल होंगे। आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में आज वृद्धि होगी और आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा। समाजिक कार्य करने से समाज की ओर से वंचित सहयोग मिलेगा और सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते दिखेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपको संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। व्यस्तता के बीच आज आप अपनी लाइफ  लिए समय निकाल ही लेंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे आज सामने खड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति भी आज बहुत उत्तम है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी चर्चा को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार आ जाएगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज कुछ कमी आती दिख रही है।

मकर – आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनावग्रस्त रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन को रिश्तो में बदलने के प्रयास सफल होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। राजनीतिक लोगों को जनसमर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ होगा, जिससे आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ – आज का दिन व्यापारियों के लिए भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। पिता से संबंधों में सुधार होगा और उनके विचारों को आप प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सभी  को अपने कार्य के दम पर आज परास्त करेंगे। आज शाम का समय आप गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। विस्तार और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि बहुत दिनों से कोई समस्या चली आ रही है, तो आज उससे मुक्ति मिलेगी और उलझन  से मुक्ति के लिए नया मार्ग ढूंढ लेंगे।

मीन – आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान व जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम रोशन होगा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। व्यापारियों को भी धन लाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसके लिए व्यापारिक  यात्राएं करनी पड़ेगी, जो सफल रहेंगे। विवाह संबंधी समस्याएं भी आज खत्म होगी। आज रोजगार से संबंधित कोई समाचार प्राप्त होगा और बड़े भाई का सहयोग आपको मिलेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : 17 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article BREAKING : सरकार के खिलाफ…अविश्वास प्रस्ताव लाने…रेणु ने कौशिक को…भेजा समर्थन प्रस्ताव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CGNEWS:जिले में संचालित ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर: पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
Sex Racket in CG : इस गांव के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी.....
CG CRIME : बाउंसर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी गुंडागर्दी…..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 15, 2025
CG Panchayat Secretary suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही, सचिव निलंबित
CG Panchayat Secretary suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही, सचिव निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?