Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रेकिंग : अस्पताल की लिफ्ट टूटी… पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 लोग थे सवार… मचा हड़कंप… हादसे की बताई जा रही यह वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशमध्य प्रदेश

ब्रेकिंग : अस्पताल की लिफ्ट टूटी… पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 लोग थे सवार… मचा हड़कंप… हादसे की बताई जा रही यह वजह

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/21 at 9:35 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

इंदौर। जिले के निजी अस्पताल में रविवार को लिफ्ट गिर जाने से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाल-बाल बचे। हादसा लिफ्ट के ओवरलोड होने की वजह से हुआ। लिफ्ट की क्षमता 15 लोगों की थी, जबकि उसमें 20 लोग सवार हो गए। कमलनाथ DNS अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का हालचाल जानने गए थे।

- Advertisement -
Ad image

लिफ्ट गिरने पर कमलनाथ की तबीयत बिगड़ गई। घबराहट होने पर अस्पताल में ही उनका ब्लड प्रेशर चेक किया गया। हादसे के समय लिफ्ट में उनके साथ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा भी सवार थे।

पार्टी सम्मेलन के लिए इंदौर पहुंचे हैं नेता
इंदौर में चल रहे कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में प्रदेशभर के पार्टी नेता जुटे हुए हैं। इसी दौरान पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल इंदौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली थी। उनका हालचाल जानने पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी कई नेताओं के साथ रविवार को दोपहर 4 बजे DNS अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सभी नेता लिफ्ट में सवार हुए थे, लेकिन लिफ्ट थोड़ी ऊंचाई तक जाकर नीचे गिर गई।

इंजीनियर को बुलाकर कमलनाथ को बाहर निकाला
हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट के इंजीनियर को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इसी दौरान घबराहट होने से कमलनाथ की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में ही उनकी जांच की गई। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।

घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर मनीष सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए। कलेक्टर ने ADM मुख्यालय हिमांशु चंद्र को इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच करने को कहा है। कुछ दिन पहले CM शिवराज सिंह चौहान भी मंत्रालय की लिफ्ट में फंस गए थे। तब दो लोगों को सस्पेंड किया गया था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : प्रदेश में आज कोरोना के आकड़ो में दिखी कमी… लेकिन रहे सावधान… आज हुई इतने लोगों की मौत… 
Next Article शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका… तो प्रेमी डाक्टर ने ले ली जान… फिर कुत्ते के साथ दफनाया शव… ऐसे खुला मौत का राज
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भडेसर के चंद्रमा स्व सहायता के माहिला समूह पहुचे जांजगीर कलेक्टर ऑफिस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?