Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से… बोरिया-बिस्तर समेटने लगे… छत्तीसगढ़ से गए लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़

BREAKING : महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से… बोरिया-बिस्तर समेटने लगे… छत्तीसगढ़ से गए लोग

Desk
Last updated: 2021/02/22 at 5:25 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

देश में कोरोना का तीसरा दौर नजर आने लगा है। खासतौर पर महाराष्ट्र और केरल के साथ मध्यप्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ में बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। होली के पहले रोजगार के लिए बाहर गए लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन होली त्यौहार को अब भी एक माह से ज्यादा वक्त शेष है, लेकिन पलायनवादियों के लौटने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है।

आमतौर पर होली के ठीक 8-10 पहले बड़ी तादाद में पलायनवादी लोग अपने घरों को होली त्यौहार मनाने के लिए लौटते हैं, लेकिन इस बार 35 दिन पहले ही लौटने की जो शुरुआत हुई है, उसके पीछे वजह कोरोना की बढ़ती रफ्तार और लोगों के दिलों-दिमाग में घर कर चुका लाॅक डाउन है।

- Advertisement -
Ad image

बीते साल मार्च में जो लाॅक डाउन का सिलसिला चला, उसकी वजह से लोगों का घर लौटना दूभर हो गया था। उनके घर लौटते ही छत्तीसगढ़ में कोरोना ने जो हाहाकार मचाया, किसी से छिपा भी नहीं है। लिहाजा इस बार कमाने के लिए बाहर गए लोग लाॅक डाउन के अंदेशा की वजह से पहले ही अपने घर लौटकर महफूज हो जाना चाह रहे हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों, मध्यप्रदेश के जिलों सहित अन्य प्रदेशों में काम कर रहे छत्तीसगढ़ मूल के लोगों ने घर का रास्ता पकड़ना शुरू कर दिया है।

फंसने का डर सता रहा

बीते साल कोरोना ने अचानक दस्तक दिया था। इससे पहले कि लोग कुछ समझ भी पाते पूरा देश कोरोना की जद में आ चुका था। जिसकी वजह से जो जहां था, वहीं फंस गया। वर्तमान हालात एक बार फिर कुछ उसी तरह के संकेत देने लगे हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बिगड़ते हालात पर तत्काल काबू पाने के लिए लाॅक डाउन के संकेत मिलने लगे हैं। दूसरी बार फंसने का डर लोगों को सताने लगा है, जिसकी वजह से लोग रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं।

 

 

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : देश के पांच राज्यों ने बढ़ाई चिंता… छग भी फेहरिस्त में शामिल… फिर लाॅक डाउन की तरफ बढ़ रहा देश
Next Article छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : सरकार ने जारी किया शिक्षकों का ज्वॉइनिंग लेटर… 1 मार्च से करना होगा ज्वॉइन… 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: एमसीबी जिले के चिरमिरी पुलिस ने सिंडीगेट कबाड़ियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों का कबाड़ जप्त किया।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 21, 2025
CG NEWS: दुर्ग के कैलाश नगर में धर्मांतरण की आशंका पर बजरंग दल का जोरदार विरोध, पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को लिया थाने
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 21, 2025
CG NEWS: सावन में शिवभक्ति की गूंज! शिवपुर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म July 21, 2025
CG NEWS: ठाकुरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?