Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 20 वर्षीय युवती से तीन दिनों तक गैंगरेप… बीजेपी मंडल अध्यक्ष समेत 4 पर FIR दर्ज… पार्टी ने किया बाहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइममध्य प्रदेश

20 वर्षीय युवती से तीन दिनों तक गैंगरेप… बीजेपी मंडल अध्यक्ष समेत 4 पर FIR दर्ज… पार्टी ने किया बाहर

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/22 at 12:51 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

शहडोल। एमपी के शहडोल में जिले बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके दोस्तों पर 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है। उसके बाद हड़कंप मच गया है। गैंगरेप के आरोपी नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है। आरोपों के अनुसार 20 वर्षीय युवती के साथ जैतपुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष समेत 3 लोगों ने गैंगरेप किया है। नशीले पदार्थ देकर आरोपियों ने 3 दिन तक युवती के साथ दरिंदगी की है। फिर पीड़िता को गंभीर अवस्था में उसके घर के सामने छोड़ दिया था। परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती की स्थिति को देखते हुए जैतपुर से शहडोल रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को 18 फरवरी को उसके घर के सामने से कुछ लोग उठा कर ले गए थे। उस वक्त युवती बाजार से सामान लाने निकली थी। उसके बाद नशीली दवाओं का डोज देकर आरोपियों ने पीड़िता को बेहोश कर दिया था। शनिवार देर रात आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने छोड़ गए। दर्द से कराह रही युवती की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा को उनकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी है। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत मुन्ना सिंह, राजेश शुक्ला और मोनू महाराज ने उसे नशीले पदार्थ का सेवन करा उसके साथ गैंगरेप किया है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत जैतपुर थाने में की है।

पुलिस शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। वहीं, पीड़िता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जैतपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

युवती के परिजन ने बताया कि जबरन नशीली दवा पिलाकर गैंगरेप किया गया है। यह पूरी घटना को राजेश शुक्ला जो कि पेशे से शासकीय शिक्षक है, उसके फॉर्म हाउस में किया गया है। जिसमें जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी सहित मुन्ना सिंह और मोनू महाराज शामिल रहे। एएसपी मुकेश वैश्य का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, घटना के बाद बीजेपी ने आरोपी नेता को पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने कहा कि ‘शहडोल से शर्मसार करने वाली खबर। बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने युवती को बंधक बनाकर बलात्कार किया। युवती शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती है। ‘शवराज’ चरम पर है।’

शहडोल से शर्मसार करने वाली खबर-
—बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने युवती को बंधक बनाकर बलात्कार किया। युवती शहडोल ज़िला अस्पताल में भर्ती।

“शवराज चरम पर है”

— MP Congress (@INCMP) February 21, 2021

 

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सेक्स के लिए मजबूर करता था पति…. गर्भवती पत्नी ने की हत्या…
Next Article नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से 12 करोड़ की ठगी….ऐसे दिया घटना को अंजाम
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भडेसर के चंद्रमा स्व सहायता के माहिला समूह पहुचे जांजगीर कलेक्टर ऑफिस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?