Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : जिले में रात 10 से सुबह 6 बजे तक लगा नाईट कर्फ्यू… कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बड़ी खबर : जिले में रात 10 से सुबह 6 बजे तक लगा नाईट कर्फ्यू… कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/23 at 5:10 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

बालाघाट। मध्यप्रदेश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने से सरकार और प्रशासन ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के साथ ही एहतियातन प्रशासन ने बालाघाट जिले में धारा 144 लागू कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर दीपक आर्य ने कोविड 19 से सुरक्षा के उपाय अपनाने के साथ कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सीमाओं में भी चौकसी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर भी पूर्व की तरह सतर्कता बरतने की कार्रवाई जा रही है।

- Advertisement -

- Advertisement -

भारत के कुछ राज्‍यों में कोरोना वायरस के मामलों में फिर उछाल देखा जा रहा है। ऐसी संभावना है कि इसके पीछे वायरस का नया स्‍वरूप जिम्‍मेदार हो सकता है। इस आशंका में कितनी सच्‍चाई है, इसका पता लगाने को सैम्‍पल्‍स की जीनोम सीक्‍वेंसिंग की जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले एक महीने में महाराष्‍ट्र और केरल से करीब 900 सैम्‍पल भेजे गए हैं। दिल्‍ली में भी उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने अधिकाारियों को क्‍लस्‍टर-बेस्‍ड जीनोम सीक्‍वेंसिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं। क्‍लस्‍टर-बेस्‍ड जीनोम सीक्‍वेंस टेस्टिंग और सर्विलांस से वायरस के किसी म्‍यूटेशन की पहचान होती है।

खबर के मुताबिक, पंजाब और बेंगलुरु से भी जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए सैम्‍पल्‍स मांगे गए हैं। तीन से चार दिन में यह साफ हो जाएगा कि इन राज्‍यों में कोविड केसेज बढ़ने के पीछे कोरोना वायरस का कोई नया वैरियंट है या नहीं। अबतक देशभर में करीब 6,000 सैम्‍पल्‍स की जीनोम सीक्‍वेंसिंग की जा चुकी है।

केरल और मुंबई में ‘माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग’ की जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी यह भी पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्‍या नए इलाकों में कोविड क्‍लस्‍टर्स बन रहे हैं। भारत में अबतक जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए 10 सर्विलांस साइट्स बनाई गई हैं। यूरोप की तरह भारत में बेहद संक्रामक यूके वैरियंट के उतने ज्‍यादा फैलने के सबूत नहीं मिले हैं। यूके वैरियंट के अबतक 187 केस सामने आए हैं। ब्राजील और साउथ अफ्रीका से भी नए वैरियंट मिले हैं। साउथ अफ्रीकन स्‍ट्रेन के अबतक चार केस और ब्राजील वैरियंट का एक केस ही सामने आया है।

केंद्र सरकार ने महाराष्‍ट्र, केरल, गोवा, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ को नया ऐक्‍शन प्‍लान सौंपा है। यहां पर कोविड केसेज में खासा उछाल देखने को मिला है। केंद्र ने कहा है कि टेस्टिंग के बाद जीनोम सीक्‍वेंसिंग के जरिए म्‍यूटंट स्‍ट्रेन्‍स की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही केसेज के क्‍लस्‍टर की निगरानी को भी कहा गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से न्‍यूज एजेंसी IANS ने कहा है कि देशभर में पिछले एक साल में SARS-COV-2 के 24,000 से अधिक म्यूटेशन का पता लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कोरोनोवायरस के लगभग 7,000 वैरियंट में म्यूटेशन का पता चला है जो देश में सर्कुलेशन में हैं। कोविड-19 के नेशनल टास्क फोर्स के एक प्रमुख सदस्य ने कहा, “हमने वायरस के 7,000 वैरियंट में 24,300 म्यूटेशन का पता लगाया है।” दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब के निदेशक सुजीत कुमार सिंह ने भी आईएएनएस से पुष्टि की है कि वायरस में 24,000 से अधिक म्यूटेशन भारत में दर्ज किए गए हैं।

 

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ब्रेकिंग : बोर्ड की मुख्य परीक्षा 15 अप्रैल से, उत्तर पुस्तिकाओं के पृष्ठों की संख्या में बदलाव
Next Article बिग ब्रेकिंग : डॉक्टरों से मारपीट करने वाला जेल प्रहरी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?