Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Hyundai ने पेश की दमदार इलेक्ट्रिक कार IONIQ 5, सिंगल चार्ज में चलेगी 470 Km, मोबाइल की तरह 5 मिनट में होगी चार्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

Hyundai ने पेश की दमदार इलेक्ट्रिक कार IONIQ 5, सिंगल चार्ज में चलेगी 470 Km, मोबाइल की तरह 5 मिनट में होगी चार्ज

GrandNews
Last updated: 2021/02/23 at 7:32 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

ऑटो डेस्क।  Hyundai IONIQ 5 Electric Car: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने अपने नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मॉडल IONIQ 5 को पेश किया है। इस कार को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी को उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में Hyundai की ग्लोबल पोजिशन और भी बेहतर होगी। कंपनी ने इस मॉडल को नए इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।

- Advertisement -

Hyundai का मानना है कि नई Ioniq 5 के बाजार में आने के बाद कंपनी को 2025 तक अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लेगी। दरअसल, ये नया मॉडल फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किए गए 45 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। इस क्रॉसओवर मॉडल में कंपनी ने पॉप अप डोर हैंडल्स, रेक्ड फ्रंट विंडशिल्ड, ब्लैक रूफ, स्लिक LED हेडलैंप के साथ 20 इंच का एलॉय व्हील दिया गया है। एक इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर इसमें सबसे बड़े साइज का व्हील दिया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

hyundai ioniq 5 electric car

- Advertisement -

साइज: जहां तक इस कार की साइज की बात है तो इसकी लंबाई 4,635 mm, चौड़ाई 1,890 mm और उंचाई 1,605 mm है। इसमें 3,000 mm का व्हीलबेस दिया गया है। कार के इंटीरियर को कंपनी ने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया है, इसके अलावा कार के केबिन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें बेहतर स्पेस भी दिया गया है। इस क्रॉसओवर में 531 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया गया है, जिसे बढ़ाकर 1,600 लीटर तक किया जा सकता है।

- Advertisement -

hyundai ioniq 5 electric car

नई Hyundai IONIQ 5 में कंपनी ने 12 इंच का ट्चस्क्रिन सिस्टम दिया है और गियर सेलेक्टर को स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार के दोनों साइड में चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इसे अलग अलग ट्रिम में बाजार में उतारेगी। इसकी टॉप स्पीड 185 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

बैटरी और पावर: इस क्रॉसओवर में कंपनी ने 58 kWh की क्षमता का बैटरी और सिंगल मोटर सेट अप दिया गया है। जो कि 58 168 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इलेक्ट्रिक कार महज 8.5 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं इसका ऑल व्हील ड्राइव मॉडल 232 hp की पावर और 605 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, ये मॉडल 6.1 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ती है।

hyundai ioniq 5 electric car

इसके एक अन्य वेरिएंट में कंपनी ने बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है जो कि 302 hp की पावर और 605 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये मॉडल महज 5.2 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके साथ 350 kW की क्षमता का चार्जर दिया जा रहा है और इसे आसानी से घर पर भी चार्ज किया जा सकता है।

ड्राइविंग रेंज: कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया फास्ट चार्जिंग सिस्टम महज 5 मिनट में ही कार की बैटरी को इतना चार्ज कर देगा कि ये 100 किलोमीटर का का ड्राइविंग रेंज देगी। इसके अलावा महज 18 मिनट में ही ये बैटरी 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। ये कार सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर तक का रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को साल के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा।

TAGGED: #Hyundai IONIQ 5 Electric Car:, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारतीय रेल : होली से पहले स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, जानिए- कहां से चलेंगी ट्रेनें, क्या है रूट व टाइमिंग
Next Article आपकी जान परिवार के लिये बेशकीमती, व्यसन से नहीं जानी चाहिये एक भी जवान की जान : डीजीपी अवस्थी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
BIG ACCIDENT : बस में आग लगने से 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
NATIONAL उत्तरप्रदेश May 15, 2025
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 May 2025: आज इन राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
धर्म राशिफल May 15, 2025
CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?