Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुबई से इम्पोर्ट की 75 लाख की बाइक में होता है सब्जियों और फलों को ले जाने का काम, जानें इस मोटरसाइकिल की दिलचस्प कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

दुबई से इम्पोर्ट की 75 लाख की बाइक में होता है सब्जियों और फलों को ले जाने का काम, जानें इस मोटरसाइकिल की दिलचस्प कहानी

GrandNews
Last updated: 2021/02/24 at 9:22 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

 ऑटो डेस्क।  भारत एक ऐसा देश है, जहां हर तरह के लोग पाए जाते हैं। वाहन सेगमेंट में मिलने वाले प्रत्येक प्रकार के विकल्प के लिए ग्राहक मौजूद है। हालांकि, बाइक को लेकर युवाओं में क्रेज देखते नहीं बनता है। कुछ उत्साही लोग अपने सपनों की बाइक को इम्पोर्ट तक करा लेते हैं। ऐसा ही एक बाइक का नजरा आज कल इंटरनेट पर सुर्खियों में छाया हुआ है। शायद ही आपने इस बाइक का नाम सुना होगा। आइए, विस्तार से बताते हैं क्या है मामला:

दरअसल, इंटरनेट पर कुछ समय से एक वीडियो बखूबी देखा जा रहा है, जिसमें नई Honda Goldwing Trike बाइक पर एक व्यक्ति सब्जियों और फलों को उठा रहा है। इस बाइक को भारतीय सड़कों पर देखने की कभी उम्मीद नहीं थी। हालांकि, बाइक का मालिक वीडियो में इसे सड़क किनारे पार्क कर अपने घर के काम करते नजर आ रहा है। जो वाकई चौंकाने वाला दृश्य है।

- Advertisement -
Ad image

यह वीडियो एक राहगीर द्वारा रिकॉर्ड और अपलोड किया गया है। वीडियो में गोल्डविंग ट्राइक को सड़क किनारे पार्क किया गया है और कुछ सेकंड के लिए सवार को किराने का सामान और सब्जियों के बैग ले जाते हुए देखा गया है। फिर राइडर को गोल्डविंग का स्टोर खोलते हुए देखा गया, जिसमें उसने अपना बैग सुरक्षित रखा।

- Advertisement -

बता दें, Honda Goldwing Trike एक अनोखी बाइक है। इसे बीते वर्ष आयात होने के कुछ समय बाद कस्टम ने जब्त किया था, क्योंकि इस पर करीब 24 लाख का शुल्क था, जो बाइक को जारी करने के लिए भुगतान किया गया था। यहां दिलचस्प बात यह है कि कस्टम को भुगतान की जाने वाली यह 24 लाख की राशि भारत में बाइक आयात करने की लागत से अलग थी।

- Advertisement -

बाइक के ​मालिक बाबू जॉन एक एनआरआई थे, जिन्होंने यूएई से यह बाइक आयात की थी। अपनी बाइक को घर लाने से पहले उन्हें कुछ परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा। उन्होंने लगभग 14 महीने पहले बाइक का आयात किया था। वहीं, महज एक साल पहले सीमा शुल्क जमा करने के बाद उन्हें बाइक मिली। इस मोटरसाइकिल का मामला अदालत तक गया था।

होंडा गोल्डविंग ट्राइक में 1832 सीसी, छह-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन अधिकतम 118 Bhp की पावर देता है। इंजन और बड़े पैमाने पर तैयार बॉडी के कारण इस मोटरसाइकिल को रिवर्स गियर मिलता है। इसका फ्यूल टैंक 55 लीटर का है, जो इसे बाजार की अधिकांश कारों से भी बड़ा बनाता है।

TAGGED: #ऑटो डेस्क, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ind vs Eng: इंग्लैंड के 10 बल्लेबाजों ने बनाए 53 रन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लिश बल्लेबाजों के उड़े होश
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज मिले 15,804 नए कोरोना मरीज़, मौत भी 200 से कम, इन ज़िलों को सतर्क रहने की जरूरत CORONA BREAKING : प्रदेश में आज कोरोना से 4 मरीजों की गयी जान… 247 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
छत्तीसगढ़ June 30, 2025
CG BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, एसएसपी ने 171 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भेजा इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Breaking News VACCINE छत्तीसगढ़ जशपुर June 30, 2025
CG Vyapam : व्यापमं की उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगी
CG Vyapam : व्यापमं की उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, जानिए कब होगा?
Grand News June 30, 2025
Politics News : भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, बताई जा रही यह वजह  
Grand News June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?