Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग न्यूज़ : पंजाबी के मशहूर गायक का निधन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

बिग न्यूज़ : पंजाबी के मशहूर गायक का निधन…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/24 at 5:36 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

पंजाबी के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सरदूल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

सरदूल को किडनी में समस्या होने के बाद पिछले महीने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। उसी दौरान वह कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे जिसकी वजह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी।

- Advertisement -
Ad image

सरदूल की पत्नी अमन नूरी भी प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके दो बेटे सारंग और अलाप हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। 1980 के शुरुआत में सरदूल का पहला एलबम रोडवेज दी लारी रिलीज हुआ। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी हिट गाने दिए। सरदूल ने पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया है।

गायक दलेर मेहंदी ने सरदूल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘बड़े दुख की खबर है सरदूल सिकंदर साहब नहीं रहे। हमारे परिवार और संगीत उद्योग को बड़ा नुकसान।‘

Bade dukh Di khabar Sardool Sikandar saheb nahi rahe big loss our family and music Industry pic.twitter.com/px1AHOkJwG

— Daler Mehndi (@dalermehndi) February 24, 2021

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर सरदूल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि ‘बहुत ही दुखदायक खबर है। इनका (सरदूल सिकंदर) गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था। मैं खुशकिस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहड़ी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए थे। हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था कि वो मुलाकात आखिरी होगी। आप बहुत याद आएंगे पाजी। ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें।‘

बहुत ही दुखदायक ख़बर है,इनका गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था, मैं ख़ुशक़िस्मत हूँ कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहरी के मौक़े पर पहली बार हमारे घर आए, हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था की वो मुलाक़ात आख़िरी होगी, आप बहुत याद आएँगे पाजी, ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें 🙏 https://t.co/q4xh5uavFe

— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 24, 2021

TAGGED: GRAND NEWS, INDIA, बॉलीवुड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 26 जनवरी हिंसा मामला : केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया- अब तक 19 लोग गिरफ्तार, 25 FIR दर्ज
Next Article नारायणपुर जिले में दो अलग अलग घटनाओं में सुरक्षा बल के दो जवान घायल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ की सड़कों की हालत बदहाल, 3 माह में ही उखड़ने लगी नई सड़कें
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय सर्पदंश विषाक्ता रोकथाम कार्यक्रम के तहत रायगढ़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, 6 हार्डकोर नक्सली लीडर ढेर – AK-47, SLR समेत भारी हथियार बरामद
Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद नारायणपुर July 18, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन नए विधेयक पारित, प्रदेश के पेंशनभोगियों के लिए अलग से होगी फंड की व्यवस्था, पढ़िए और क्या है खास ? 
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?