Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश ने कोरोना को लेकर मंत्रियों-अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक…. कलेक्टरों को दिए ये निर्देश… मास्क नहीं लगाने वालो को…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश ने कोरोना को लेकर मंत्रियों-अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक…. कलेक्टरों को दिए ये निर्देश… मास्क नहीं लगाने वालो को…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/24 at 4:21 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के सभी सतर्कतामूलक उपायों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, मुम्बई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क किया जाए। एयरपोर्ट और राज्य की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष रूप से महाराष्ट्र से लगी राज्य की सीमा पर टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण टेस्टिंग की सुचारू व्यवस्थाएं की जाए। साथ ही जो लोग मास्क नहीं लगाते हैं उनसे जुर्माने की राशि की वसूली कड़ाई से की जाए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक-चौराहों में एनाउंसमेंट करा कर लोगों को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने और समय-समय पर हाथों को धोने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर टेम्प्रेचर जांच की व्यवस्था भी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपायों के पालन से हम अब तक कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं और आगे भी इन उपायों का पालन कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने में सफल होंगे।

- Advertisement -

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव  रेणु जी. पिल्ले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य  नीरज बंसोड और मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थीं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर में कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लड़की को नशीली Coldrink पिला महंत ने कई बार किया Rape, फिर नाबालिग लड़के से करवाया जबरन विवाह
Next Article बिग ब्रेकिंग : अब बुजुर्गों की बारी, 1 मार्च से कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की होगी शुरुआत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
CG CRIME NEWS : दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का झांसा देकर वकील ने की दरिंदगी, मामला दर्ज, दी थी जान से मारने की धमकी 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 12, 2025
CG NEWS:“जोबा घाटी के पास आम से भरा पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे लोग”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS: पीएम आवास में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर 11 ग्राम पंचायत सचिवों को मीटिंग में ही कारण बताओ नोटिस जारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
India Pakistan Ceasefire : सीजफायर लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित  
Grand News देश May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?