Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG हादसा ब्रेकिंग : 1 की मौत, 1 लापता… नहर में जा गिरी कार… एक दोस्त का मिला शव… दूसरा लापता… जाँच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsकोरबाछत्तीसगढ़

CG हादसा ब्रेकिंग : 1 की मौत, 1 लापता… नहर में जा गिरी कार… एक दोस्त का मिला शव… दूसरा लापता… जाँच में जुटी पुलिस

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/24 at 11:53 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

कटघोरा। रिश्तेदार को कटघोरा बस स्टैंड छोड़ कर लौटते समय गेरवाघाट बाइपास पर ब्रिज के आगे राताखार एप्रोच रोड पर संकेतक नहीं होने से कार सीधे नहर में गिर गई। कार में सुभाष ब्लाॅक के दो दोस्त सवार थे। नहर में 10 फीट के लेवल तक पानी था। इससे कार के अंदर फंसकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता हो गया। उसकी खोजबीन की जा रही है। शहर के सुभाष ब्लाॅक निवासी मोहम्मद अब्दुल कादिर का मंझला बेटा इकबाल सिंगरौली (मध्यप्रदेश) में रहता है। वह छुट्‌टी में घर आया था।

Contents
चक्के का निशान देख टेप से मापा तो चला पतानहर में कार गिरने से एक की मौत, दूसरा लापता
- Advertisement -

बस कटघोरा बस स्टैंड से थी। इसके लिए उसका भाई 23 वर्षीय मोहम्मद आरिफ रात 11 बजे अपने दोस्त 19 वर्षीय मो. मजर ईमाम के साथ कार नंबर सीजी-12-एयू-6395 में उसे छोड़ने कटघोरा बस स्टैंड गए थे। इसके बाद वे सुबह तक घर नहीं लौटे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

परिजन ने जब उनके मोबाइल पर कॉल किया तो बंद मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। कटघोरा से लेकर शहर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मंगलवार दोपहर ढाई बजे गेरवाघाट बाइपास के एप्रोच रोड पर नहर के मुहाने पर चक्के का निशान दिखे। गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई। 20 मीटर दूर पानी के अंदर कार मिली। क्रेन के जरिए कार को नहर से बाहर निकाला। इसमें सामने के हिस्से में आरिफ का शव था। वहीं मजर लापता मिला।

- Advertisement -

चक्के का निशान देख टेप से मापा तो चला पता

लापता दोस्तों की खोजबीन में परिजन और उनके दोस्तों ने 3 टीम बनाई थी। एक टीम मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज, दूसरी और तीसरी टीम कोरबा और कटघोरा की ओर संभावित ब्लैक स्पॉट पर खोजबीन कर रही थी। खोजबीन में शामिल अफरोज ने बताया कि गेरवाघाट ब्रिज से सीधे नहर होने पर उसके आसपास खोजबीन कर रहे थे।

- Advertisement -

इस दौरान नहर के मुहाने पर चक्के के निशान दिखे, जो ब्रिज से सीधे नहर की ओर गए थे। तब कार के चक्के का नाप पता कर टेप से मिलान किया। इसमें 54 इंच की दूरी दोनों चक्के के बीच मिलने पर कार के नहर में गिरने का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर गोताखोरों को नहर में उतारा। करीब आधे घंटे खोजबीन करने पर कार मिली।

12.58 बजे दर्री थाना से क्राॅस हुई थी कार 

नहर में कार गिरने से एक की मौत, दूसरा लापता

सिटी कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के मुताबिक गेरवाघाट ब्रिज के पास नहर में रात को कार गिरने की घटना हुई। कार में सुभाष ब्लाॅक निवासी 2 युवक सवार बताए गए, जिसमें से एक का शव कार में ही फंसा हुआ मिला। दूसरा नहीं मिला। उसके नहर में बहकर लापता होने की आशंका से खोजबीन कराई जा रही है।

TAGGED: 1 की मौत, 1 लापता, नहर में जा गिरी कार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : युवती की शादी से नाराज था युवक… आपत्तिजनक वीडियो कर दी वायरल… आरोपी गिरफ्तार
Next Article BIG NEWS : न्यायधानी में चर्चित हत्याकांड के आरोपी ने गवाह को मार डाला… जेल से छूटकर गवाह की हत्या से फैली सनसनी… गिरफ्तार…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?