Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संजय राउत बोले- गुजरात नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

संजय राउत बोले- गुजरात नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह

GrandNews
Last updated: 2021/02/24 at 5:56 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

गुजरात में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की शिकस्त के बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि इस तरह कांग्रेस की हार लोकतंत्र कि हित में नहीं है और पार्टी को इस बारे में विचार करना होगा। राउत ने संवाददाताओं से बात करते हुए आरोप लगाया कि पुडुचेरी में कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा ने कई हथकंडे आजमाए और दिल्ली में बैठे लोगों द्वारा धन-बल का दुरुपयोग देश के हित में नहीं है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी इसी तरह के हथकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं लेकिन सत्तारूढ़ शिवसेना मजबूती के साथ महा विकास आघाड़ी के घटक राकांपा और कांग्रेस के साथ खड़ी है। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी के इस्तीफे के कारण सोमव़ार को पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई। हाल ही में कई कांग्रेस विधायकों और बाहर से समर्थन दे रहे द्रमुक के एक विधायक के इस्तीफे के कारण केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई थी। भाजपा ने गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा ने मंगलवार को हुई मतगणना में 576 में से 483 सीटें जीतकर इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखी। विपक्षी दल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 55 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी। वहीं, राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की और ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती। आप सूरत नगर निगम में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी। परिणाम पर राउत ने कहा, सूरत एक महत्वपूर्ण नगर निगम है और लोगों ने मुख्य विपक्षी दल के रूप में आप को चुना है। कांग्रेस को इस बारे में विचार करना होगा, हम सबको इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने सूरत में आप की जीत का स्वागत किया। उन्होंने कहा, लेकिन गुजरात में और अन्य राज्यों में कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी को लोगों ने क्यों खारिज किया…कांग्रेस की हार लोकतंत्र के हित में नहीं है।

- Advertisement -

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई हथकंडों का इस्तेमाल कर पुडुचेरी में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसे हथकंडों का इस्तेमाल हुआ और मध्य प्रदेश में भी इन्हें आजमाया गया था। राउत ने कहा, च्च्लेकिन पुडुचेरी और महाराष्ट्र में बड़ा अंतर है। यहां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं और शिवसेना महा विकास आघाड़ी के दोनों घटकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी के घटनाक्रम से सभी दलों को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर विपक्ष नहीं रहा तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा…और लोकतंत्र नहीं रहा तो यह देश नहीं रहेगा और देश नहीं रहा तो ?….देशी ईस्ट इंडिया कंपनी देश को चलाएगी। बहरहाल शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा गया कि कुछ लोग सपना देख रहे हैं कि पुडुचेरी में जो हुआ अब महाराष्ट्र में होगा। संपादकीय में कहा गया, च्च् उन्हें सपना देखते रहना चाहिए। महाराष्ट्र मजबूत है और एकजुट है। पुडुचेरी और मध्यप्रदेश का खेल महाराष्ट्र में नहीं चलेगा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नारायणपुर जिले में दो अलग अलग घटनाओं में सुरक्षा बल के दो जवान घायल
Next Article प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का किया जाए कड़ाई से पालन: सीएम बघेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?