Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : CM भूपेश ऑनलाइन देंगे दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद… राजधानी के इंडोर स्टेडियम में सजेगा मंडप… प्रदेश के 22 जिलों में 27 फरवरी को एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां बंधेंगी विवाह के बंधन में…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

CG BREAKING : CM भूपेश ऑनलाइन देंगे दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद… राजधानी के इंडोर स्टेडियम में सजेगा मंडप… प्रदेश के 22 जिलों में 27 फरवरी को एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां बंधेंगी विवाह के बंधन में…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/02/25 at 10:30 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल सामूहिक विवाह का आयोजन अलग-अलग स्थानों में आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन में जिलों के विभिन्न स्थानों पर एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां विवाह बंधन में बंधेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मंडल के सदस्य, सांसद,विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि रायपुर के बूढ़ा तालाब के समीप सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में शामिल होंगे और राज्य में पहली बार डिजीटल माध्यम से अन्य जिलों में दाम्पत्य जीवन में बंधने वाले वर-वधुओं को आर्शीवाद देंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल द्वारा वर-वधुओं से ऑनलाईन बातचीत भी की जायेगी। सामूहिक विवाह का आयोजन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता को को बढ़ाते हुए अलग-अलग धर्मों के परिवार जुटेंगे और राजधानी में 3 इसाई, 1 मुस्लिम, 236 साहित 240 जोड़ों का विवाह उनके अपने रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।

गरीब परिवार की बेटियों की शादी की चिंता दूर करने और शादियों में होने वाले फिजूलखर्ची को सामूहिक विवाह के माध्यम से कम करने के उद्देश्य मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत विवाह का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।

बेटियों के विवाह में किसी प्रकार की कमी न हो इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना के तहत राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। अब विभाग के द्वारा प्रति जोड़ा 25 हजार रूपए तक व्यय किया जाता है। इसमें से 20 हजार रूपए तक की सामग्री वर-वधू को प्रदान की जाती है तथा शेष 5 हजार रूपए प्रति जोड़े वैवाहिक कार्यक्रमों के विभिन्न आयोजनों में खर्च किया जाता है।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हादसा ब्रेकिंग : पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग… 6 जिन्दा जले… कई घायल…
Next Article एक और नगर पालिका में कांग्रेस ने दर्ज की जीत, नगरीय निकायों में कांग्रेस का दबदबा BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला… भारत बंद का किया समर्थन… दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

तिल्दा नेवरा : सामुदायिक भवनों में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले प्रथम भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न 
Grand News July 21, 2025
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 21, 2025
  CG NEWS : बहू को हारमोनियम सिखाने के बहाने मिलने आता था प्रेमी, ससुर को थी आपत्ति, दोनों ने मिलकर सोते हुए कर दी बुजुर्ग की हत्या    
क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 21, 2025
CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनाने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन 
CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनाने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन 
Grand News July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?