Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MURDER : राजधानी में दोस्त ने… दोस्त को चाकू से गोदा… गुजरती रहीं गाड़ियां… पर नहीं मिली मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsMURDERभोपालमध्य प्रदेश

MURDER : राजधानी में दोस्त ने… दोस्त को चाकू से गोदा… गुजरती रहीं गाड़ियां… पर नहीं मिली मदद

Desk
Last updated: 2021/02/25 at 2:34 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

राजधानी के निगरानी बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक दोस्त को चाकू से गोद डाला। हत्या का यह सनसनीखेज मामला राजधानी भोपाल के गौतमनगर थाना क्षेत्र के पीजीबीटी कॉलेज के पास का है। निगरानी बदमाश नदीम और मृतक सादाब जहरीला दोनों दोस्त थे, लेकिन इनके बीच रंजिश का भी खुलासा हुआ है। बीती रात दोनों ने दो और साथियों के साथ शराबखोरी की थी, इसके बाद सरेराह अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पहले उन्होंने एक अन्य दोस्त पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के दौरान सड़क से लोग गाड़ी लेकर निकलते हुए लाइव मर्डर देखते रहे लेकिन किसी ने घायल की मदद नहीं की। बाद में घायल ने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने का दावा किया, जबकि दो अन्य की तलाश बताई जाती है। हालांकि पुलिस अब इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मामला गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद का है। इस पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

चाकूओं से गोदा बदन

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, आरोपी बदमाश नदीम बच्चा, उसका साथी फैजान और सैय्यद ने यह वारदात की। उन्होंने पहले स्पर्श सोनी नाम के दोस्त पर टीला जमालपुरा इलाके में चाकुओं से हमला किया था। इस मामले में तीनों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उन्होंने सादाब जहरीला पर गौतम नगर थाना क्षेत्र में देर रात 12 बजे के बाद हमला कर दिया। नदीम ने सरेराह पहले तो सादाब जहरीला पर चाकुओं से पेट पर वार किए। उसके बाद गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी बेहद आसानी वहां से भाग निकला। गला रेतने के बाद भी उसने सादाब के पेट पर चाकू घोंपे। इस दौरान गाड़ियां निकलती रहीं लेकिन कोई घायल की मदद के लिए नहीं रुका।

- Advertisement -

रात में ही कर दिया सरेंडर

बताया जाता है कि घटना के बाद नदीम ने पुलिस थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने सूचना मिलने के बाद आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घायल स्पर्श सोनी 2019 में रफीक मुंबईया और अन्य साथियों के साथ थाना निशातपुरा में लूट के मामले मे बंद हो चुका है। नदीम थाने का निगरानी बदमाश है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRANSFER BREAKING : ज्योति सिंह होगी नायब तहसीलदार… रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Next Article BIG BREAKING : बिलासपुर एयरपोर्ट का ट्रायल ख़त्म… इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट सेवा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur Crime : रेलवे स्टेशन परिसर में बुजुर्ग की लाश मिलने से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 21, 2025
Aaj ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों की चमकी किस्मत, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 21, 2025
CSK vs RR IPL 2025 : राजस्थान ने CSK को 6 विकेट से हराया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा फिफ्टी
Cricket खेल May 20, 2025
Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?