Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेल में लगी है आग, भाग मोदी भाग… नगाड़ा-थाली बजाकर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

तेल में लगी है आग, भाग मोदी भाग… नगाड़ा-थाली बजाकर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/02/25 at 3:29 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई को लेकर मंगलवार को राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर महिला कांग्रेस ने केद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस न महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जगाने के लिए नगाड़ा और थाली भी बजाई। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों से रायपुर आए महिला कांग्रेस पदाकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनस्थल पर मौजूद संगठन के लोगों और आमजनों को संबोधित करते हूए नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेलगाम हो गई है। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम से हर वर्ग परेशान है। नेताम ने यह भी कहा कि हर चीज महंगी हो गई है। इस कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आम जनता की परेशानी को सामने लाने के लिए और केंद्रीय वित्तमंत्री एवं प्रधानमंत्री को नींद से जगाने के लिए महिला कांग्रेस ने नगाड़ा और थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Ad image

प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

- Advertisement -

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तेल में लगी है आग, भाग मोदी भाग। बहुत हुई महंगाई की मार, अब केंद्र से उखाड़ फेंकेंगे मोदी सरकार, जैसे कई नारे लगाए गए। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनिता सहरावत भी शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की सदस्यों ने काली पट्टी भी बांध रखी थी।

- Advertisement -

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के लोगों को यह शपथ दिलाई कि केंद्र की मोदी सरकार को बदलकर ही रहेंगे। प्रदर्शन में नेताम ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल है। नेताम ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभल पा रही हैं तो उन्हें राष्ट्र हित में पद से इस्तीफर दे देना चाहिए।

ठेले पर सिलेंडर रखकर निकाली रैली महिला कांग्रेस ने ठेला में सिलेंडर रखकर राजीव गांधी चौक से मोतीबाग तक रैली भी निकाली। ठेले पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम और पूर्वसांसद छाया वर्मा भी सवार थी। प्रदर्शन स्थल राजीव गांधी चौक पर मंच का संचालन महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा श्रीवास्तव ने किया। प्रदर्शन में संगठन की प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी और रायपुर के अलावा अन्य जिलों तथा ब्लॉक के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

TAGGED: @RAIPUR, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, INDIA, VIRODH PRADARSHAN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : विधानसभा में कैबिनेट बैठक… एक मार्च को पेश होना है बजट… VIDEO
Next Article BREAKING : 1 मार्च को पेश होगा बजट… कैबिनेट ने लगाई मुहर… इन मसलों पर भी हुई चर्चा… हुआ फैसला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को पुलिस महकमे और नप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 9, 2025
Big Breaking: पत्रकारों पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन मोड: 4 आरोपी गिरफ्तार, दो चैन माउंटेन और दो हाईवा जप्त
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 9, 2025
CG NEWS: शिक्षा की रोशनी से दमकेगा बच्चों का भविष्य
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS: सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से गुड गवर्नेंस की राह
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?