Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SHARE MARKET : वैश्विक बाजार में गिरावट का… भारतीय बाजार पर बुरा असर… लगातार गिर रहा शेयर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALअर्थव्यवस्था

SHARE MARKET : वैश्विक बाजार में गिरावट का… भारतीय बाजार पर बुरा असर… लगातार गिर रहा शेयर

Desk
Last updated: 2021/02/26 at 10:39 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते घरेलू बाजार भी फिसल गया। BSE सेंसेक्स 812 अंक नीचे 50,226.73 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स 1,088 अंक फिसलकर दिन के सबसे निचले स्तर 49,950.75 को भी छुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 3.96% नीचे कारोबार कर रहा है। एक्सचेंज पर रेलटेल का शेयर 11.3% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। शेयर का इश्यू प्राइस 94 रुपए था, जो 104.6 रुपए पर लिस्ट हुआ है।

निवेशक बाजार में सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयर बेच रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 986 अंक नीचे 35,562.15 पर कारोबार कर रहा है। इसमें सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी इंडेक्स भी 227 अंक नीचे 14,870.25 पर कारोबार कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

एक्सचेंज पर 55% शेयरों में गिरावट

BSE पर 2,390 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 964 शेयरों में बढ़त और 1,328 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 204.55 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.18 लाख करोड़ रुपए था।

अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट से दुनियाभर के बाजार फिसले
अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 737 अंक नीचे 29,430 पर है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 771 अंक नीचे 29,303 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 2-2% की गिरावट है।

घरेलू बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद
25 फरवरी को BSE सेंसेक्स 257 अंकों की बढ़त के साथ 51,039.31 पर और निफ्टी भी 115 अंक ऊपर 15,097.35 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 188.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 746.57 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : आज कैट का “भारत बंद”… राजधानी बेअसर… प्रदेश के अन्य हिस्सों में… मिला-जुला असर
Next Article BREAKING : अंबानी के घर के बाहर… संदिग्ध कार में मिली जिलेटिन स्टीक्स… तो इधर महिला यात्री से… बरामद हुए जिलेटिन स्टीक्स
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गरियाबंद के ‘सुपर सिपाही’ ने अपराधियों की कमर तोड़ी – जून के ‘कॉप ऑफ द मंथ’ घोषित!
Grand News July 18, 2025
CG NEWS : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम के नए दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य
Grand News July 18, 2025
CG POLITICS: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, कल ED के खिलाफ प्रदेशभर में पुतला दहन
Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Video : तालाब में उतरकर स्कूल में जूठे बर्तन धोते बच्चों का वीडियो वायरल...
CG Video : तालाब में उतरकर स्कूल में जूठे बर्तन धोते बच्चों का वीडियो वायरल…
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?