Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अकलतरा के व्यापारियों ने एक स्वर में दिया, जय व्यापार पैनल को समर्थन,व्यापारियों ने कहा इस बार-जय व्यापार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अकलतरा के व्यापारियों ने एक स्वर में दिया, जय व्यापार पैनल को समर्थन,व्यापारियों ने कहा इस बार-जय व्यापार

GrandNews
Last updated: 2021/02/28 at 5:30 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

 

रायपुर। जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी, छ.ग. चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपके बल्लेवार, चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के प्रचार अभियान की कड़ी में जय व्यापार पैनल की टीम आज अकलतरा पहुंची। जहां विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा सहित पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गल्ला किराना व्यापारी संघ, सराफा एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, अकलतरा चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित स्थानीय व्यापारियों ने एक स्वर में जय व्यापार पैनल को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

- Advertisement -
Ad image

पैनल के प्रदेश मुख्य चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों द्वारा अकलतरा का दौरा कर व्यापारियों से भेंट की गई। जिसके तहत विभिन्न व्यापारिक संगठनों सहित स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सभी विभिन्न व्यापारी संगठनों से सदस्यों ने अमर पारवानी एवं उनकी टीम के द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव व्यापारी हित में कार्य किये हैं और हमेशा ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण का पूरा प्रयास किया है। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस चुनाव में सभी व्यापारी साथी जय व्यापार पैनल के साथ है।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए श्री पारवानी ने कहा कि आप सभी व्यापारी साथियों की एकता ही जय व्यापार पैनल की असली ताकत है और यही हमारी जीत का सूत्र है। हमने सदैव व्यापारी हित को प्राथमिकता दी है और उसके लिए सदैव प्रयासरत रहे हैं। व्यापारी हित में हमने जो भी उपलब्धियां हासिल की, वो आप सभी के सहयोग से ही हो पाया है। अब इस चुनाव में भी हम सभी को अपनी संगठन क्षमता का परिचय देते हुए चेम्बर को फिर से उसकी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस दिलानी है। बैठक को संबोधित करते हुए पैनल के प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन ने कहा कि हम सभी ने सदैव अपने व्यापारी साथियों के हित के लिए प्रयास किया है,जिसमें आप सभी ने हमेशा ही हमें अपना सहयोग दिया। इस बार भी हम केवल अपने व्यापारी साथियों के हित के लिए बगैर स्वार्थ के चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए व्यापारी साथियों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि कौन उनके हित के लिए लड़ रहा है और उन्हें किसका साथ देना चाहिए।

- Advertisement -

पैनल के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा ने इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारी साथियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी साथी जिस प्रकार से व्यापारी हित के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। जय व्यापार पैनल के प्रति सभी व्यापारी साथियों की निष्ठा और उनके समर्पण भाव के लिए मैं सभी साथियों का धन्यवाद देता हूं। श्री गोलछा ने कहा कि निश्चित ही हमारी एकता इस चुनाव में हमारी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए अकलतरा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय केड़िया ने सभी उपस्थित व्यापारी साथियों से आव्हान किया कि वे इस बार व्यापारी हित में समर्पित जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन दें और प्रदेश में व्यापारियों की आवाज को बुलंद करें। गल्ला किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष लखन ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के पास यह सुनहरा अवसर है जब हम हमारे सुखदुख के अपने साथियों को छत्तीसगढ़ चेम्बर का प्रतिनिधित्व सौंपने जा रहे हैं। हम सभी को इस सुनहरे अवसर का निश्चित ही लाभ उठाना चाहिए और नया इतिहास लिखना चाहिए।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रकाश वाधवा, जुगल लिख्वानीय, बिहारी ताम्रकार, नानक रोहरा, अजय ढेरी, संजय गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अजय गुप्ता, नवल केडिया, कमल केडिया, सुशील जैन, नरेश, ओम प्रकाश अग्रवाल, सत्येंद्र जैन, पंकज दोषी,अशोक राठी, अनिल शादिजा, राजेश अग्रवाल, अशोक मलाक्षा, पिंटू, अमित सिंघई, गोलू पत्रकार, अमरीश पत्रकार, अंकुश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आईईडी लगाते दो माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी किया गया जब्त
Next Article महापौर बोले- गार्डन में लोग सेहत बनाते हैं इसलिए मोबाइल टावर नहीं लगेंगे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?