Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेरला के भिम्भौरी में हुआ राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़BHILAIदुर्गबेमेतरा

बेरला के भिम्भौरी में हुआ राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन

Last updated: 2021/03/01 at 4:18 PM
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बेमेतरा/बेरला:- इन दिनों क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बीते शुक्रवार को ग्राम भिम्भौरी में जय भवानी दुर्गा समिति, श्री विधि हरि हर मानस मंडली, न्यू सुभाष नवयुवक मंडल भिम्भौरी के द्वारा राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे जनपद सदस्य श्रीमती चेतना प्रेमलाल वर्मा, सरपंच श्रीमती महेश्वरी खिवराज धीवर, ग्राम सभा अध्यक्ष श्री कुंजलाल साहू, संतोष सोनी, राजेंद्र वर्मा, सुग्घर साहित्य समिति बेरला अध्यक्ष नारायण प्रसाद वर्मा चंदन आदि उपस्थित रहे | कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की तैल चित्र के पूजा अर्चना से की गयी तत्पश्चात लोकगायक दिलीप टिकरिहा छत्तीसगढ़िया द्वारा वंदना प्रस्तुत की गयी | मंच पर कवियों की और से प्रथम प्रस्तुति के रूप में प्रदेश के विख्यात कवि श्री चोवाराम वर्मा बादल ने अपनी रचनाओं से लोगों को गुदगुदाने के बाद कई सामाजिक दोषों पर प्रहार किया जिसके पश्चात् मंच पर जानेमाने छंदकार श्री दिलीप वर्मा जी ने अपनी रचनाओं के दम पर अंधविश्वास जैसे विषयों से दुरी बनाने हेतु लोगों को जागरूक किया | कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति के रूप में उपस्थित श्रीमती पुष्पा नायक जी ने बचपन के विषय पर अपनी रचना प्रस्तुत की जिसके पश्चात् कवि श्री नरेंद्र वर्मा अरमान जी ने बेटा बेटी में भेदभाव न करने का संदेश श्रोता समाज के बिच रखा | प्रदेश के प्रख्यात कवि श्री मोहन वर्मा ने अपनी छंद रचना का शानदार पाठ खूब तालियां बटोरी | कार्यक्रम संयोजक कवि कमलेश वर्मा ने नारी उत्थान में अपनी रचना पढ़ी जिसके पश्चात् ग्राम भिम्भौरी से उभरती हुई नवीन कवयित्री के रूप कुमारी मानसी मानस ने अपनी रचना से वर्तमान समाज में नारी अग्नि परीक्षा जैसी स्थिति पर प्रहार किया तथा अंतिम प्रस्तुति के रूप में कवि श्री अजय अमृतांशु ने हास्य रस में श्रोताओं को शराबोर करो दिया | सम्पूर्ण कार्यक्रम का मनभावन संचालन श्री अजय अमृतांशु द्वारा किया गया साथ ही सभी कवियों को कार्यक्रम के अन्त में शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया | श्रोताओं की रूचि के अनुरूप कवि सम्मेलन का यह कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से प्रारम्भ होकर अर्धरात्रि के आगे भी चलता रहा जिससे की ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा की साहित्य समाज का दर्पण है यह कथन आज ग्राम भिम्भौरी में चरितार्थ हो रहा है |

 

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लक्ष्य ग्रुप द्वारा सेना भर्ती हेतु ग्राम सहसपुर में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Next Article क्रॉकरी के नीचे छिपाकर रखा 50 लाख का प्रतिबंध सिरप जब्त… आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का बोला हल्ला प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का बोला हल्ला प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : जेल से छूटने के बाद मां से दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका है दरिंदगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 16, 2025
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल
कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?