Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME : शराब के लिए नहीं दिया रुपए… तो फिर ये हुआ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CRIME : शराब के लिए नहीं दिया रुपए… तो फिर ये हुआ…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/02 at 11:35 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर। शराब के लिए जमकर हंगामा हुआ। शराब के रुपए नहीं देने पर दो लड़कों ने एक युवक से मारपीट कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मौसा को भी जमकर पीटा। दोनों भागकर पशु चिकित्सालय में छिपे तो वहां भी लड़कों ने तोड़फोड़ करने के साथ स्टाफ पर ईंट से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला चकरभाटा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, निरतु ग्राम निवासी मुकेश सूर्यवंशी सोमवार को अपने मौसा सहदेव सूर्यवंशी के घर ग्राम अमसेना आया था। यहां से दोनों शराब लेने के लिए बाइक पर चकरभाटा शराब भट्‌टी पर गए थे। मुकेश बाइक के पास ही खड़ा रहा, जबकि सहदेव शराब खरीदने के लिए पैदल ही जाने लगा। उसी समय दो युवक आए और गालियां देते हुए मुकेश से शराब के लिए रुपए मांगने लगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गमछे से गला दबाया, घूंसे और ईंट से मारा
आरोप है कि दोनों ने गमछे से मुकेश का गला लपेट कर खींचने लगे और घूंसे और ईंट से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका मौसा सहदेव दौड़ कर आया तो आरोपियों ने उसे भी मारना शुरू कर दिया। इस पर दोनों जान बचाने के लिए पास स्थित पशु चिकित्सालय में घुस गए। इस पर आरोपी वहां भी पहुंच गए और बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर अस्पताल में घुस आए। अस्पताल स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर ईंट से हमला कर दिया।

- Advertisement -

मारपीट में अस्पताल का भी स्टाफ चोटिल
इस बीच वहां के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद डायल 112 की टीम पहुंची और सभी को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी चकरभाटा निवासी अजय वर्मा उर्फ अज्जू और सूरज नेताम हैं। वहीं मारपीट के चलते मुकेश और सहदेव के साथ ही अस्पताल का एक स्टाफ भी चोटिल हुआ है। सभी का मेडिकल कराया गया है। मुकेश की FIR के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOOD NEWS : न्यायधानी से दिल्ली की उड़ान… सप्ताहभर तक की सीटें फुल
Next Article BREAKING : पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर… शुरु हुआ मंथन… राहत मिलने के… नजर आ रहे आसार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गरियाबंद में ‘खुड़खुड़िया’ खेल की बंद हुई बाज़ी – देवभोग पुलिस की फुर्ती से दो गिरफ्तार, साजो-सामान समेत नगदी बरामद
Grand News May 20, 2025
CG BREAKING :
 CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में निगम मंडल नियुक्ति में संशोधन, शालिनी राजपूत, श्रीनिवास राव मद्दी और केदार गुप्ता के प्रभार में बदलाव 
Grand News May 20, 2025
Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार ने बाबू भैया पर ठोका 25 करोड़ का हर्जाना, Paresh Rawal को फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ बीच में छोड़ना पीडीए महंगा 
मनोरंजन May 20, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने किया अटल आवास योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण, हितग्राहियों को सौंपी सपनों के घर की चाबी 
Grand News May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?