Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 1 मार्च से हुए बड़े बदलाव, जानिए ATM ट्रांजेक्शन, Fastag, KYC के बारे में…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

1 मार्च से हुए बड़े बदलाव, जानिए ATM ट्रांजेक्शन, Fastag, KYC के बारे में…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/02 at 4:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

साल 2021 का तीसरा महीना शुरू हो गया है। हर महीने की पहली तारीख को कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जिनका संबंध देश के हर आम और खास से होता है। 1 मार्च 2021 से भी ऐसा ही हुआ है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर है कि 1 मार्च से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा मिलेगा। दिल्ली में 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत 819 रुपए पहुंच गई है। हाल के दिनों में इनके दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद देशभर में हाहाकार मचा है। फरवरी में रसोई गैस 100 रुपए महंगी हुई थी और अब यह बढ़ोतरी 125 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है।

- Advertisement -

जानिए 1 मार्च से लागू हुए अन्य अहम बदलावों के बारे में

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

एसबीआई ग्राहकों के लिए केवाईसी अनिवार्य: 1 मार्च से एसबीआई के ग्राहकों को अपने केवाईसी करवाना अनिवार्य हो गया है। जो ग्राहक यह काम नहीं करेंगे, उनके खातों में सबसिडी जैसी सरकारी योजनाओं की राशि जमा नहीं हो पाएगी। इस बारे में देश के सबसे बड़े इस बैंक ने पहली ही आदेश जारी कर दिया है।

- Advertisement -

इस बैंक के एटीएम में 2000 रुपये का नोट नहीं: 1 मार्च से इंडियन बैंक के एटीएम से 2000 रुपए के नोट नहीं निकलेंगे। हालांकि बैंक काउंटर से नोट हासिल कर सकते हैं। इंडियन बैंक ने कहा, “एटीएम से कैश निकालने के बाद ग्राहक 2000 रुपये के नोटों के बदले छोटे नोट के लिए बैंक शाखाओं में आते हैं। इससे बचने के लिए हमने एटीएम में तत्काल प्रभाव से 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के नोटों की लोडिंग को रोकने का फैसला किया है।

- Advertisement -

टोल प्लाजा पर मुफ्त फास्टैग नहीं: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कहा है कि 1 मार्च से ग्राहकों को टोल प्लाजा से FASTag खरीदने के लिए 100 रुपये देने होंगे। दरअसल, फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए NHAI द्वारा अब तक टोल प्लाजा पर फ्री FASTag दिया जा रहा था।

60 और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना के टीके: 1 मार्च से देश में कोरोना टीकाकरण का एक और चरण शुरू हो गया है। 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जा रहा है।

 

XCheck Digital Badge

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ईट भट्टे में दबने से एक 3 साल के मासूम और एक महिला की हुई मौत
Next Article SAD NEWS : पूजा का फूल विसर्जित करने… नहर गए दो सगे भाई… अब कभी नहीं लौट पाएंगे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : 5वीं-8वीं बोर्ड में असफल छात्रों को पढ़ाने गर्मी में लगेगी क्लास…15 जून के बाद फिर से होगी बोर्ड की परीक्षा
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG NEWS:पुलिस लाईन में धमतरी पुलिस द्वारा आपात स्थिति से निपटने किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BREAKING
BREAKING : ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए सरकार ने कल्याण बोर्ड का गठन किया गया गठन
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
CG ब्रेकिंग: 56 किलो गांजे के साथ ओडिशा के 3 तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की कार भी जब्त
CG ब्रेकिंग: 56 किलो गांजे के साथ ओडिशा के 3 तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की कार भी जब्त
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?