रायपुर। भारतीय थल सेना द्वारा दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आज 3 से 12 मार्च तक सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में राज्य के 28 जिलों के लगभग 40 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे।
कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए प्रत्याशियों से चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जारी असिम्पटिक प्रमाण पत्र लाने कहा गया है। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा रैली में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवास, भोजन की व्यवस्था की जायेगी।
भारतीय थल सेना की भर्ती रैली का आयोजन दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में 3 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। भर्ती रैली में भाग लेने के लिए रायपुर जिले के आवेदकों के लिए 6 मार्च, 7 मार्च और 10 मार्च निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाईट (durg.gov.in) का अवलोकन किया जा सकता है। थल सेना भर्ती रैली के संबंध में पूछताछ हेतु कंट्रोल रूम जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर दुर्ग में स्थापित किया गया है।
कंट्रोल रूम का नम्बर 0788-2320001 है। इसके अलावा नोडल अधिकारियों एवं अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई 94255-62041 या सहायक नोडल अधिकारी एवं उप संचालक रोजगार आर.के. कुर्रे 94076-10778 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के उप संचालक ने बताया कि आवेदक अपना प्रवेश पत्र स्वयं के ईमेल पते से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट (48 घंटे पूर्व की) के साथ उपस्थित होना है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द, रायपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। उल्लेखनीय हैं कि रैली में शामिल होने आनलाईन पंजीयन 16 फरवरी से 31 मार्च 2020 तक भारतीय थल सेना की वेबसाईट में किया गया था।
रैली में ऐसे आवेदक भाग लेंगे जिन्होंने 31 मार्च 2020 तक आवेदन किया था। भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनिकी, सैनिक नर्सिंग और सैनिक ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी ।
अभ्यर्थियों को सेना भर्ती कार्यालय से जारी एडमिट कार्ड, सफेद बैग्राउण्ड में खीचा हुआ 20 पासपोर्ट कलर फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विद्यालय/महाविद्यालय द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, गांव के संरपच/मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, खेल, निर्धारित प्रपत्र में 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर निर्धारित प्रपत्र में एफिडेविट, सरकारी चिकित्सालय से 48 घंटे के भीतर जारी किया गया कोरोना के संबंध में चिकित्सा प्रमाण पत्र तथा अभिभावक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जारी नो-रिस्क प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने एवं अन्य सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानो पर व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी संपर्क कर यहां ठहरने की सुविधा ले सकते हैं। आवास व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी शरद तिवारी मो. न. 87709-00050 तथा उनके सहायक कर्मचारी पी.जे.सेबेस्टियन मो. न. 79998-70090 है।
थल सेना भर्ती रैली का आयोजन दिनांक 03.03.2021 से 12.03.2021 तक स्थान पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है रैली का प्रारंभ दिनांक 03.03.2021 को प्रातः 11.00 बजे से किया जाएगा उक्त रैली में कर्नल एस. रमेश, संचालक थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर उपस्थित रहेंगे।
थल सेना भर्ती रैली के संबंध में पूछताछ हेतु कंट्रोल रूम जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर दुर्ग में स्थापित किया गया है। जिसका क्रमांक 0788-2320001 यह 24 घंटे संचालित रहेगा।
अभ्यर्थी को उपस्थिति दिनांक की सूचना भेजी जा चुकी है, वे नियत दिनांक को रात्रि 12:00 बजे अपनी उपस्थिति भर्ती स्थल पर देंगे।
अभ्यर्थियों के लिए भर्ती स्थल पर नोटरी एवं फोटोग्राफर की (सशुल्क) व्यवस्था रहेगी।
भर्ती स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।
थल सेना भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के 28 जिलों से प्रतिदिन लगभग 5000 अभ्यर्थी उपस्थित होंगे।
उपस्थित होने वाले जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए आवास एवं भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था दुर्ग शहर के 11 स्कूलों एवं रैन बसेरा में की गयी है।
बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से आने जाने के लिए सिटी बस की व्यवस्था की गयी है।
बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन में पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है।
अभ्यर्थियों के लिए रैली स्थल के बाहर न्यूनतम दर पर भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
48 घंटे पूर्व का कोविड-19 फ्री, asymptomatic certificate की व्यवस्था होगी।
दुर्ग जिले के वेबसाईट लिंक durg.gov.in से समस्त जानकारी उपलब्ध हो सकती है।
अभ्यर्थियों के लिए रैली स्थल पर चलित शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की गयी है।
भारतीय थल सेना भर्ती रैली दुर्ग 3 मार्च से 12 मार्च* तक *पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित है। थल सेना भर्ती रैली में भाग लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज, आवास व्यवस्था एवं अन्य सभी जानकारी हेतु इस लिंक को click करें।
भर्ती रैली के दौरान चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी । 9. थल सेना भर्ती रैली हेतु पंडित रविशंकर स्टेडियम में बेरिकेटिंग, टेण्ट, पंडाल लगाने का कार्य किया जा रहा है।