Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव… न मानने पर किया ये…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

BIG NEWS : दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव… न मानने पर किया ये…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/04 at 3:24 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भिलाई के पांच रास्ता सुपेला निवासी एक युवक ने दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट की है। आरोपित ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया था और बाद में शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद उसने सुपेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया था। अभी वो जमानत पर बाहर है और केस वापस लेने के लिए पीड़िता पर दबाव बना रहा है।

बुधवार की रात को आरोपित ने इसी बात को लेकर पीड़िता से मारपीट की। जिस पर उसने सुपेला थाना में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि सुपेला निवासी 26 वर्षीय शिकायतकर्ता ने चार जून 2020 को पांच रास्ता सुपेला निवासी आरोपित रितेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -
Ad image

आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया था। लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया था। उक्त मामले में आरोपित अभी जमानत पर बाहर है। शिकायतकर्ता के हवाले से पुलिस ने बताया कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपित ने उसके घर के सामने पटाखे फोड़कर उसे मानसिक रूप से पीड़ा पहुंचाई थी। इसके बाद से वो शराब पीकर उससे और उसके परिवार वालों से गाली-गलौज करता रहता है।

बुधवार की रात को भी आरोपित वहां पहुंचा और शिकायत पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। केस वापस न लेने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उससे मारपीट की। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पीड़ित पर दबाव बनाने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : खाना खाने बैठते ही… हुआ जोरदार ब्लास्ट… हेड कांस्टेबल मौके पर शहीद
Next Article BIG NEWS : रायपुर के काॅलेज में सेंधमारी… नगदी सहित किताब और गोपनीय फाइल… भी चुरा ले गए
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सिग्नल देने के बाद पटरी पर लेट गए स्टेशन मास्टर, सिर धड़ से अलग
क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 17, 2025
CG NEWS : ट्रॉली में चढ़ा था चालक, तभी चेन माउंटेन के ऑपरेटर ने लोड कर दिया राखड़, हुई दर्दनाक मौत 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 17, 2025
Arang Murder : आरंग मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, पेट्रोल पंप में लूट और हत्या के दो आरोपियों को धरदबोचा 
Arang Murder : आरंग मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, पेट्रोल पंप में लूट और हत्या के दो आरोपियों को धरदबोचा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
Mahasamund : खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखी जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, आप भी देखें वीडियो 
Mahasamund : खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखी जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, आप भी देखें वीडियो 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?