Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : बगैर मास्क पहनकर बैठक में पहुंचे अधिकारी… कलेक्टर ने लगाई फटकार… साथ ही कटवाया 100-100 रुपये जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमबलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ : बगैर मास्क पहनकर बैठक में पहुंचे अधिकारी… कलेक्टर ने लगाई फटकार… साथ ही कटवाया 100-100 रुपये जुर्माना

Poonam Shukla
Last updated: 2021/03/04 at 9:26 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

बलौदाबाजार। कलेक्टर की बैठक में मास्क नहीं पहनकर बैठक में पहुंचे 6 अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया। मास्क नहीं लगाकर सार्वजनिक बैठक में शामिल होने और कानून का उल्लंघन करने पर उनसे 100-100 रुपये का जुर्माना लिया गया। दरअसल बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। गोठान के काम-काज की समीक्षा शुरू करने के पहले उनकी नजर मास्क नहीं लगाने वाले अफसरों पर पड़ी। छह अफसर बिना मास्क पहने पाये गये। कलेक्टर ने उन्हें खूब फटकार लगाई और कोविड प्रोटोकॉल का हर समय पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने नायब तहसीलदार को बैठक में बुलाकर मास्क धारण नहीं करने वाले अधिकारियों से 100-100 रुपये का जुर्माना स्वरूप चालान कटवाया। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को हमेशा मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमदनी अर्जित करने का गौधन न्याय योजना अभिनव उपाय है। सभी महिला समूहों और पशुपालकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। उन्होंने एक-एक गौठान के काम-काज की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि खरीदे गये गोबर को कम्पोस्ट में परिवर्तित कर इसे विक्रय करना हमारा उद्देश्य है। इस काम में कोई भी शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने गौठान समितियों को गोबर के भुगतान में हो रही विलंब को दूर करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने तरबूज, खरबूज, ककड़ी की खेती के लिए नदी की भूमि महिला समूहों को प्राथमिकता के साथ आवंटित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि समूहों द्वारा खेती करने से ज्यादा संख्या में महिलाओं को फायदा मिलेगा। जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम ने महिला समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठानों पर बिजली कनेक्शन की सुविधा ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि वे गौठानों पर ही अपना कारोबार कर सकें। जिले की महिलाएं अच्छे तरह से काम कर रही हैं। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुंप्ता सहित वरिष्ठ अफसर बैठक में उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : SECL के खदान में बड़ा हादसा… ​​​​​​​20 फीट ऊपर से केबलमैन पर गिरा बोल्डर… हुई दर्दनाक मौत…
Next Article व्यापारी साथियों का उत्साह ही हमारी जीत का प्रमाण – अमर पारवानी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?