Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी ख़बर : 9 महीने बाद NCB ने फाइल की 30 हजार पेज की चार्जशीट, रिया और शोविक चक्रवर्ती समेत 33 लोग हो चुके हैं अरेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बड़ी ख़बर : 9 महीने बाद NCB ने फाइल की 30 हजार पेज की चार्जशीट, रिया और शोविक चक्रवर्ती समेत 33 लोग हो चुके हैं अरेस्ट

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/03/05 at 12:57 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को मुंबई की NDPS कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी। यह 30 हजार पेज की की है। चार्जशीट में सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक समेत 33 आरोपियों के नाम हैं। 5 को फरार बताया गया है। इन दस्तावेजों में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बयान भी शामिल किए गए हैं।

- Advertisement -

ड्रग्स की बरामदगी और जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट, गवाहों के बयान के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की गई है। इसमें 50 हजार पेज के डिजिटल एविडेंस अलग से हैं। चार्जशीट में करीब 200 गवाहों के बयान दर्ज हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस केस में अब तक 33 लोग अरेस्ट हुए
इस केस में NCB ने 33 लोगों को अरेस्ट किया था। इनमें रिया, उनके भाई शोविक के अलावा सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और कई ड्रग पैडलर शामिल हैं। इसी केस से मिले सुराग के बाद एक अन्य केस में NCB ने बॉलीवुड में कुछ नामचीन एक्ट्रेस से भी पूछताछ की थी।

- Advertisement -

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में और बड़े नाम हो सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक, इस मुख्य चार्जशीट के तीन महीने के बाद NCB एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर सकती है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम हो सकते हैं।

- Advertisement -

सुशांत का केस NCB के हाथ ऐसे आया
सुशांत की मौत के दो महीने बाद उनके पिता ने पटना में केस दर्ज कराया था। यह केस सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया और रिया के परिवार के सदस्यों समेत 5 लोगों के खिलाफ था। इन सभी पर सुशांत के 17 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट से यह केस मुंबई ट्रांसफर करने की गुहार लगाई थी।

अदालत ने यह केस CBI को सौंप दिया था। यहीं से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री इस केस में हुई और रिया के वॉट्सऐप चैट की जांच से ड्रग्स का एंगल सामने आया। ड्रग्स से जुड़ी चैट मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हुई और बॉलीवुड में चल रहे बड़े ड्रग्स का रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।

सुशांत की मौत हत्या या आत्महत्या, अब तक साफ नहीं
14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद इस मामले की जांच मुंबई और बिहार पुलिस, CBI, ED और NCB ने की, लेकिन 9 महीने बाद भी अभी तक यह क्लियर नहीं हो सका है कि सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ट्रेन में भी काम करेंगे डेबिट ,क्रेडिट कार्ड्स… यात्रियों को ऐसे होगी सहूलियत
Next Article BREAKING : गोधन न्याय योजना पर… गरमाया सदन… मंत्री के जवाब से असंतुष्ट… विपक्ष का बहिर्गमन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : हमेशा धैर्य रखियेगा सहजता के साथ भगवान आपका निश्चित ही भला करेंगे, धैर्य मानव की संपत्ति है – राजन जी महाराज
छत्तीसगढ़ May 27, 2025
IPL 2025 LSG vs RCB Live : ऋषभ पंत ने जड़ा तूफानी शतक; लखनऊ ने बेंगलुरु को दिया 228 रनों का लक्ष्य
Cricket खेल May 27, 2025
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, सीएम साय बोले – वित्त विभाग को भेजा गया है प्रस्ताव
Breaking News छत्तीसगढ़ May 27, 2025
CG News : महारानी देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, नारी शक्ति को नमन कर किया सम्मानित
रायपुर May 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?