Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : कर्क वालों के लिए अनुकूल दिन…मीन की पूरी होंगी उम्मीदें…पढ़ें राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : कर्क वालों के लिए अनुकूल दिन…मीन की पूरी होंगी उम्मीदें…पढ़ें राशिफल

Desk
Last updated: 2021/03/06 at 7:50 AM
Desk
Share
6 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 06 मार्च, 2021

- Advertisement -

मेष – आज आपके चारों ओर का वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा और आप विलासिता पूर्ण माहौल का लुत्फ उठाएंगे, जिससे आप अपने आपको एक सुखी इंसान महसूस करेंगे। आज बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिससे आप संतुष्टि महसूस करेंगे और अपने भविष्य के लिए संतुष्ट रहेंगे। आप संतान के भविष्य के लिए आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ – आज सायंकाल से लेकर रात तक का समय आप किसी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। शत्रु आज प्रबल होंगे। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है, इसलिए आपको अनियमित खानपान से बचना होगा और आलस्य को त्याग करना होगा, जिससे आप एक स्वस्थ मनुष्य का जीवन जी सकें।

- Advertisement -

मिथुन – यदि आप मकान दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो उसमें निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिस सफलतापूर्वक पूरा होने में अभी एक साल लग सकता है, जिसमें आप आर्थिक लाभ की उम्मीद भी कर सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क – आज आप के कार्यालय व व्यवसाय का वातावरण आपके अनुकूल होगा, जिसके आपको भरपूर लाभ उठाने होंगे। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप कुछ ऐसा खर्चा करेंगे,जो ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा।

सिंह – आज आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध परिपूर्ण और सहयोग पूर्ण नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज ठीक होगी, जिससे आप विभिन्न कार्यों को करने के लिए सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे और उन में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी आज आपको कोई तोहफा या सरप्राइस दे सकते हैं।

कन्या – यदि आपके परिवार में बहुत लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था, तो आज किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा, जिसमें आप की रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है, तो उससे पहले परिस्थितियों का आकलन कर लें और फिर दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही फैसला लें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।

तुला – आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आप जो कार्य करेंगे वह पूरे साहस से करेंगे और उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको कार्यक्षेत्र, परिवार में कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ेगा, ऐसी परिस्थिति में आप विजेता बनकर निकलेंगे।

धनु – आज आपको अपनी सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपकी गाड़ी पटरी पर ठीक-ठाक चलेगी। आपको दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ज्यादा ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी है क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करते रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्य में आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर – आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजरते समय याद रखना है कि अंधेरे के बाद सवेरा जरूर होता है। आज आप सच्चाई का सामना करेंगे। परिवार में कोई परेशानी सिर उठा सकती है। आपकी संतान आज आपके परिवारिक बिजनेस में आपकी मदद कर सकती है। महिला मित्र से आज आपको लाभ मिलने के भरपूर योग है।

कुंभ – आज आपको अपने मन के मुताबिक कार्य करना होगा और हर मामले में अतिवादी होने से बचना होगा और जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक लेना पड़ेगा और अपने अतीत को भूल कर वर्तमान में कदम बढ़ाएं। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको भरपूर लाभ होने की संभावना दिख रही है। बाहर का खाने-पीने से परहेज रखें, नहीं तो स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मीन – आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपने जो उम्मीदें आज तक से संजोकर रखी थीं। आज उनको पूरा होता देख आपका मन खिल उठेगा। निजी संबंधों से संबंधित कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना है। विशेष रूप से यह जान लें कि जब आपको जरूरत पड़ेगी, तब आपको अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम का किया एलान… 70 प्रत्याशियों की घोषणा…
Next Article BIG NEWS : राजधानी में ED की बड़ी कार्रवाई… शराब कारोबारी की संपत्ति कुर्क
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?