Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : भाजपा के स्थगन प्रस्ताव पर… विस अध्यक्ष और सदस्यों के बीच टकराव… विपक्ष ने किया कार्यवाही का बहिष्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsBUDGETछत्तीसगढ़रायपुरविधानसभा

BREAKING : भाजपा के स्थगन प्रस्ताव पर… विस अध्यक्ष और सदस्यों के बीच टकराव… विपक्ष ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

Desk
Last updated: 2021/03/08 at 12:54 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के तीसरे सप्ताह का आज पहला दिन है। प्रश्नकाल के तत्काल बाद शून्यकाल में भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव लाया और आसंदी से सदन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए चर्चा की मांग रखी। विस अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव के लिए भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल को अपनी बात रखने का अवसर दिया। इसके बाद शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर ने बात रखना चाहा, लेकिन विस अध्यक्ष ने जनता कांग्रेस के सदस्य धरमजीत सिंह का नाम पुकारा, जबकि उनका विषय अलग था। इस बात को लेकर सदन में अव्यवस्था की बात को लेकर भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

दरअसल, भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने पाटन ब्लाॅक के खुड़मुड़ा और बठेना में हुई मौतों को लेकर सुरक्षा के संबंध में स्थगन प्रस्ताव लाया था। पूरा विपक्ष इस मामले को लेकर सदन में चर्चा कराना चाहता था, लेकिन भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने दूसरे सदस्यों को बात रखने की अनुमति प्रदान नहीं की। वहीं उन्होंने दूसरे मसले पर स्थगन लेकर आए जनता कांग्रेस के सदस्य धरमजीत सिंह का नाम पुकारते हुए भाजपा के स्थगन प्रस्ताव को नजरअंदाज कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

इस बात को लेकर भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल सदन में बिफर पड़े और उन्होंने सदन की परंपरा और मर्यादा को भंग करने की बात कह दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत भी बरस पड़े और उन्होंने भाजपा सदस्य अग्रवाल को सदन की परंपरा ना समझाए जाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर विपक्ष के सभी सदस्यों ने पहले तो सदन में हंगामा किया, उसके बाद कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सेटेलाईट शाखा के अभिकर्ता मनीष सोनी को बैंक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
Next Article बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही – युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ़्तार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : जेल से छूटने के बाद मां से दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका है दरिंदगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 16, 2025
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल
कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?