Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज़… हाई कमान की मीटिंग के बाद देर रात मुख्यमंत्री दिल्ली तलब…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

BREAKING : मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज़… हाई कमान की मीटिंग के बाद देर रात मुख्यमंत्री दिल्ली तलब…

GrandNews
Last updated: 2021/03/08 at 9:42 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।   उत्तराखंड के कई मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। पार्टी के इन विधायकों का आरोप है कि अगर CM फेस नहीं बदला गया तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

चर्चा है कि पार्टी राज्य में किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप सकती है। राजनीतिक सरगर्मी के बीच CM रावत को भी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली तलब कर लिया। रावत सोमवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण जाने वाले थे, लेकिन वे अपना दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने दोपहर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की। इस बीच, देर शाम तक नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच महत्वपूर्ण बैठक चली। इसमें संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए। रावत को फिर एक बार नड्‌डा ने रात 9:15 बजे अपने आवास पर बुलाया।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने 9:15 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत को अपने आवास पर बुलाया। यहां नड्‌डा के अलावा पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद हैं।

इस बीच, CM की रेस में राज्य के दो मंत्री धनसिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं, चर्चा ये भी है कि अगर दोनों में से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो नैनीताल से सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी में से किसी एक को राज्य की बागडोर सौंपी जा सकती है।

- Advertisement -

पार्टी ने दो दिन पहले भेजे थे ऑब्जर्वर
भाजपा ने शनिवार को दिल्ली से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, महासचिव और ​​​​​​राज्य के प्रभारी दुष्यंत गौतम को ऑब्जर्वर के तौर पर उत्तराखंड भेजा था। रविवार को दोनों ने राज्य के चार सांसदों और 45 विधायकों के साथ बैठक की थी। सिंह और गौतम रविवार को दिल्ली लौट आए थे। राज्य के ताजा राजनीतिक हालात को लेकर सोमवार को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को रिपोर्ट भी सौंप दी।

सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने का आरोप लगाया
सूत्रों का कहना है कि देहरादून में भाजपा नेतृत्व की तरफ से बीते शनिवार को भेजे गए दोनों आब्जर्वर ने कई विधायकों के साथ अलग से बैठक की थी। इस दौरान विधायकों ने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर नुकसान हो सकता है। सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के कारण जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनी जा रही है। जिससे जनता में भी नाराजगी है।

उत्तराखंड के 4 मंत्री और दर्जन भर विधायक दिल्ली में मौजूद
खास बात है कि राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और कई विधायक पिछले दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। भाजपा के संसदीय बोर्ड की नौ मार्च को दिल्ली में होने वाली बैठक में भी उत्तराखंड के मसले पर विचार होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड के 4 मंत्री और दर्जन भर विधायक दिल्ली में मौजूद हैं। मंत्री अरविंद पांडेय, सतपाल महाराज सुबोध उनियाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक खजान दास, हरबंस कपूर, हरबजन सिंह चीमा जैसे नेता भी दिल्ली में मौजूद बताए जा रहे हैं।

डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू
उत्तराखंड में भाजपा से जुड़े एक नेता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि अगले साल 2022 में चुनाव है। कई विधायकों की नाराजगी के कारण वर्तमान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ना खतरे से खाली नहीं माना जा रहा है। हालांकि पार्टी नेतृत्व विधायकों को मनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में जरूर लगा है। ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर भाजपा नेतृत्व को आगे का फैसला करना है। चेहरा नहीं बदला, तो मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होना तय माना जा रहा। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये भाजपा का चाल चरित्र है।

TAGGED: #उत्तराखंड की मुख्यमंत्री, #उत्तराखंड न्यूज, GRAND NEWS, उत्तराखंड, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगात से उत्साहित महिलाओं ने लिया क्रिकेट मैच का आनंद… महापौर के निर्देश पर रायपुर नगर निगम ने बसों से महिलाओं को निःशुल्क क्रिकेट स्टेडियम आने-जाने की दी सुविधा…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?