Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HONER : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर… सीएम का पूरा स्टाफ महिलाओं ने संभाला… सीएम ने कही यह बड़ी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsभोपालमध्य प्रदेश

HONER : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर… सीएम का पूरा स्टाफ महिलाओं ने संभाला… सीएम ने कही यह बड़ी बात

Desk
Last updated: 2021/03/08 at 12:11 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के हौसले और जज्बे को कई तरह से बाहर लाने का प्रयास हो रहा है। दो राय नहीं कि देश की महिलाएं चांद तक पहुंच चुकी हैं, सफलतम वैज्ञानिकों की टीम का नेतृत्व कर रही हैं, तो मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिपिंग, आर्मी और एयरफोर्स के अलावा राजनीति और नौकरशाही में भी अपना लोहा मनवाने में कामयाब रही हैं। आज उद्योग जगत में भी उनके बढ़ते कदम संज्ञेय हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने कारकेड के पूरे स्टाफ के पुरूषों की जगह महिलाओं को जिम्मेदारी देकर देश में एक अनोखी मिसाल पेश की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM शिवराज सिंह चौहान सोमवार 8 मार्च को सुबह 7 बजे नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाईकर्मियों के पास पहुंच गए। उनकी ड्यूटी में तैनात ड्राइवर, PSO महिलाएं थीं। नेहरू नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ झाड़ू लगाई और उनसे चाय पर चर्चा की। महिलाओं ने भी अपनी बातें उनके सामने रखीं।

- Advertisement -
Ad image

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM ने सुरक्षा और गाड़ी चलाने में महिला की ड्यूटी लगाने पर कहा कि गाड़ी चलाने से लेकर OSD का काम करने तक, सुरक्षा से लेकर सभी चीजें बहनें करेंगी। यह इस बात का प्रतीक है कि सारी चीजें बहनें करती हैं और कर सकती हैं। कई बार जो पुरुष की अकड़ रहती है कि मैं श्रेष्ठ हूं। यह अकड़ बहनों को पीछे रखती हैं। उस अकड़ को निकालना है। बहनें सब कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आज महिलाएं अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष हैं।

कोरोना काल में हालत बहुत बुरी थी
महिला सफाई कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया। महिला सशक्तीकरण के पहलुओं पर बातचीत की और उनकी कठिनाइयों की जानकारी भी प्राप्त की। महिलाओं ने भी अपनी बातें और पीड़ा उनके सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने एक बात का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना काल में हालत यह थी कि कोई आय नहीं थी। जैसे तैसे कर्जा लेकर घर चलाते हैं। मैंने कर्ज लेकर सरकार चलाई। तनख्वाह बांटने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने सुबह नेहरू नगर चौराहे पर चाय पर महिला स्वच्छता कर्मी शशि, प्रभा, सरोज, शकुन बाई, ललिता देवी और उषा बाई से बातचीत की।

ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों की दी बधाई
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह अपने निवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ,महिला एसडीएम और महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला सफाई कर्मियों के साथ चर्चा करने के लिए नेहरू नगर की तरफ से निकले।

सभी जगह महिला स्टाफ

CM की सुरक्षा में DSP बिट्टू शर्मा, TI योगिता सातनकर, रेनु मुराब, SI भावना शर्मा, निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा ,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह तैनात रहीं। सीएम का वाहन आर आई सुश्री इरशाद ने ड्राइव किया। महिला कांस्टेबल सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री, बेबी चौरसिया,गीता दांगी और नगीना मालवीय ने ड्यूटी की। अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ ड्यूटी पर रहीं। वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी, कल्पना गुर्जर और योगिता जैन SI भी ड्यूटी पर रहीं। आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई । जनसंपर्क टीम में सुनीता दुबे और बबीता मिश्रा कवरेज ड्यूटी की। CM के दौरे के समय ADM माया अवस्थी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उप सचिव वंदना मेहरा ने OSD की ड्यूटी की।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बेरला जनपद के सरपंचों को पिछले छः वर्षों से दी जाती थी महज 500 रुपये का मानदेय राशि सभापति राहुल टिकरिहा ने जनपद सीईओ को पत्र लिख 4 बिंदुओं में मांगा जवाब
Next Article CG बड़ी ख़बर : टोल टैक्स का भुगतान अधूरा… फास्टैग और बैंक खाता पर होगी कार्रवाई
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 CG NEWS : रनिंग वाटर सप्लाई के नाम पर लाखों की हेराफेरी, सरपंच पर गबन का आरोप
Grand News July 19, 2025
CG BIG NEWS: नेशनल हाईवे 30 में भीषण हादसा, कार में जिंदा जलने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ July 19, 2025
Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 19, 2025
Rajinikanth’s ‘Coolie: 400 करोड़ पर लटकी तलवार! रजनीकांत की ‘कुली’ की कहानी इंटरनेट पर लीक, फिल्ममेकर्स की नींद उड़ाई
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?