Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PM मोदी ने महिला दिवस पर की ऑनलाइन ‘चुनावी’ शॉपिंग, जानें क्या- क्या खरीदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

PM मोदी ने महिला दिवस पर की ऑनलाइन ‘चुनावी’ शॉपिंग, जानें क्या- क्या खरीदा

GrandNews
Last updated: 2021/03/08 at 6:31 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और इस मौके पर देशवासियों से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील की। आत्मनिर्भर भारत अभियान में महिलाओं की अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों द्वारा तैयार कुछ उत्पाद भी खरीदे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

I am eagerly awaiting to receive Classic Palm Craft Nilavilakku made by women based in Kerala. It is commendable how our #NariShakti has preserved and popularised local crafts and products. https://t.co/GgwSkkLCka pic.twitter.com/x9Xsxi3AEz

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2021

 

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि भारत को अपनी महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।

 

You have seen me wear the Gamusa very often. It is extremely comfortable. Today, I bought a Gamusa made by various self-help groups of Kakatipapung Development Block. #NariShakti https://t.co/jvHk5YFJof pic.twitter.com/8exa9oli8Z

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2021

प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के भारत के प्रयासों में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताएं। प्रधानमंत्री ने कहा, आज मैंने कुछ ऐसे उत्पाद खरीदे जो महिला उद्यमिता, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति का बखान करते हैं।

I am surely going to use this handmade Jute File Folder from West Bengal.

Made by tribal communities of the state, you all must have a jute product from West Bengal in your homes! #NariShakti https://t.co/coP8q3cHgy pic.twitter.com/RJhz9Rdoad

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2021

उन्होंने जो उत्पाद खरीदे उनमें तमिलनाडु की टोडा जनजाति की शिल्पकारों द्वारा तैयार शॉल, एक गोंड पेपर पेंटिंग, पारंपरिक नागा शॉल, असम का पारंपरिक गामुसा (गमछा), केरल का निलाविलक्कू (एक विशेष प्रकार का दीया), पश्चिम बंगाल के जूट से बना फाइल फोल्डर और खादी सूती का बना एक स्टोल जिस पर मधुबनी पेंटिंग उकेरा गया है, शामिल है। तमिलनाडु की टोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाए गए कशीदाकारीयुक्त शॉल की खरीद पर उन्होंने कहा, तमिलनाडु की टोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाया गया उत्कृष्ट हस्त कशीदाकारीयुक्त शॉल अनुपम दिखा। मैंने एक ऐसा ही शॉल खरीदा। ट्राइब्स इंडिया इस उत्पाद की मार्केटिंग करता है।

Khadi is closely associated with Mahatma Gandhi and India’s rich history. Bought a Khadi Cotton Madhubani Painted Stole. This is a top quality product and is closely associated with the creativity of our citizens. #NariShakti https://t.co/iKv0tIYIq3 pic.twitter.com/806mUC9rJK

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2021

प्रधानमंत्री ने इन उत्पादों की तस्वीरें और उनकी विशेषताएं भी ट्वीट पर साझा कीं। हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग को जनजातीय समुदायों की दर्शनीय कला बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग रंगों और रचनाशीलता का आपस में विलय कर देती हैं। मोदी ने कहा, खादी का संबंध भारत के महान इतिहास और महात्मा गांधी से है। खादी सूती का एक स्टोल भी खरीदा जिस पर मधुबनी पेंटिंग भी है। यह उच्च गुणवत्ता का उत्पाद है और यह हमारे नागरिकों की रचनात्मकता से जुड़ा है।

India is proud of the Naga Culture, synonymous with bravery, compassion and creativity.

Purchased a traditional shawl from Nagaland. #NariShakti https://t.co/MvmERRDTQ9 pic.twitter.com/2S7tIdDOym

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2021

पश्चिम बंगाल के हस्तनिर्मित जूट फाइल फोल्डर के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल के इस हस्तनिर्मित जूट फाइल फोल्डर का उपयोग करने जा रहा हूं। राज्य के जनजातीय समुदायों द्वारा बनाए गए पश्चिम बंगाल के इस जूट उत्पाद को निश्चित रूप से आपके घरों में होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने असम के गामुसा को बेहद आरामदायक बताया और कहा कि उन्होंने काकातीपापुंग डेवलपमेंट ब्लॉक के विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाया गया गामुसा खरीदा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद पुलिस विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय।महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम.. अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Next Article योगेश का न्यायधानी बिलासपुर का दौरा। … व्यापारियों ने किया पैनल को जिताने का वादा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : विकासखंड देवभोग के ग्राम झाखरपारा में आयोजित हुआ समाधान शिविर, हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 10, 2025
BREAKING NEWS : भारत-PAK के बीच युद्धविराम का ऐलान, रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान, 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
India Pakistan News: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है
Grand News NATIONAL छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?